Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Dzire 2024 के किन वेरिएंट्स मिलेगा CNG का विकल्‍प, एक किलोग्राम में मिलेगा कितना माइलेज

    Updated: Sat, 09 Nov 2024 02:30 PM (GMT+05:30)

    भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से जल्‍द ही Compact Sedan Car सेगमेंट में नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024 को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च स ...और पढ़ें

    मारुति सुजुकी डिजायर 2024 के कितने वेरिएंट्स में सीएनजी का विकल्‍प मिलेगा। आइए जानते हैं।
    मारुति सुजुकी डिजायर 2024 के कितने वेरिएंट्स में सीएनजी का विकल्‍प मिलेगा। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. मारुति डिजायर 2024 को 11 नवंबर को लॉन्‍च किया जाएगा
    2. पेट्रोल के साथ सीएनजी ईंधन के विकल्‍प के साथ आएगी गाड़ी
    3. डिजायर के दो वेरिएंट्स में ही सीएनजी का विकल्‍प दिया जाएगा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki कई सेगमेंट में अपने वाहनों की बिक्री करती है। लेकिन कंपनी की ओर से जल्‍द ही नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। लॉन्‍च के समय इस गाड़ी में क्‍या सीएनजी का विकल्‍प दिया जाएगा। अगर सीएनजी का विकल्‍प मिलेगा तो कितने वेरिएंट्स में इसे ऑफर किया जाएगा। एक किलोग्राम में यह कितना माइलेज देगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    जल्‍द लॉन्‍च होगी Maruti Dzire 2024

    Maruti Dzire 2024 को भारतीय बाजार में जल्‍द लॉन्‍च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे 11 November 2024 को आधिकारिक तौर पर देश में लॉन्‍च किया जाएगा। नई जेनरेशन डिजायर में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं। जिनमें इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Maruti Dzire 2024 का लॉन्‍च से पहले G NCAP ने किया Crash Test, जान लें कितने अंक हुए हासिल

    क्‍या CNG में आएगी डिजायर?

    मारुति की ओर से Compact Sedan Car के तौर पर लॉन्‍च की जाने वाली नई जेनरेशन Maruti Dzire 2024 को पेट्रोल के साथ सीएनजी में भी ऑफर किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे सिर्फ दो ही वेरिएंट में सीएनजी का विकल्‍प दिया जाएगा। जिनमें VXI और ZXI वेरिएंट शामिल हैं। इन वेरिएंट्स में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन को ही दिया जाएगा।

    कितना दमदार होगा इंजन

    मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर 2024 में भी 1.2 लीटर की क्षमता का Z12E इंंजन दिया जाएगा। इससे गाड़ी को सीएनजी मोड में 69.75 पीएस की पावर मिलेगी और 101.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। कंपनी इसमें 55 लीटर की क्षमता का सीएनजी सिलेंडर भी देगी।

    खबरें और भी

    एक किलोग्राम सीएनजी में मिलेगी कितनी माइलेज

    अभी हमने इसे सिर्फ फर्स्‍ट ड्राइव के दौरान चलाया है। लेकिन लॉन्‍च होने के कुछ समय बाद ही हम इसका रिव्‍यू करेंगे। फिलहाल कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1.2 लीटर के नए इंजन के साथ इसे एक किलोग्राम सीएनजी में 33.73 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। वहीं पेट्रोल मोड में यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 24.79 किलोमीटर और एएमटी ट्रांसमिशन के साथ 25.71 किलोमीटर का माइलेज देगी।

    कितनी होगी कीमत

    मारुति की ओर से 11 नवंबर 2024 को इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इस गाड़ी की सही कीमत की जानकारी मिलेगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि लॉन्‍च के समय इसकी शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत सात लाख रुपये के आस-पास रखी जाएगी।

    किनसे होगा मुकाबला

    मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर 2024 को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में टाटा की ओर से‍ टिगोर, हुंडई की ओर से ऑरा, होंडा की ओर से अमेज को लाया जाता है। इन तीनों ही कारों के साथ नई जेनरेशन डिजायर का सीधा मुकाबला होगा। हालांकि होंडा भी चार दिसंबर 2024 को तीसरी पीढ़ी की अमेज को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 11 नवंबर को लॉन्च होगी नई Maruti Suzuki Dzire, जानिए चारों वेरिएंट में क्या है खास