विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Youdha ने लॉन्‍च किया लिमिटेड एडिशन EPOD Bharat थ्री व्‍हीलर, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत

Updated: Mon, 17 Aug 2026 04:00 PM (IST)

भारत में कमर्शियल सेगमेंट में भी इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसी सेगमेंट में Youdha की ओर से भी लिमिटेड एडिशन DPOD Bharat थ्री व्‍हीलर को लॉन्‍च किया गया है। इसमें क्‍या खासियत दी गई हैं। आइए जानते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। Youdha की ओर से भी कमर्शियल सेगमेंट में Epod Bharat के लिमिटेड एडिशन को लॉन्‍च किया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ लिमिटेड एडिशन

यौधा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में L5 यात्री तीन पहिया वाहन के लिमिटेड एडिशन के तौर पर Epod Bharat को लॉन्‍च किया है।

क्‍या है खासियत

इस एडिशन की खासियत यह है कि इसमें थ्री व्‍हीलर को पूरी तरह से हाथ से पेंट किया गया है। इसके बाहरी हिस्‍से पर हाथ से बनाई गई पेंटिंग की गई है जो वारली कला से प्रेरित है। जिसमें महिलाओं, ग्रामीण जीवन और उत्‍सवों को दिखाया गया है। 

अधिकारियों ने कही यह बात

यौधा के सीईओ आयुष लोहिया ने कहा कि यह भारत की मिट्टी और संस्‍कृति की भावना को समर्पित है। इसके जरिए हमारा प्रयास है कि पारंपरिक कला को इलेक्‍ट्रिक मोबिलिटी प्‍लेटफॉर्म पर लाया जाए, जिससे यह वाहन हमारी विरासत के साथ भविष्‍य की आंकाक्षाओं का भी प्रतिनिधित्‍व करे।

कितनी है रेंज

निर्माता की ओर से ऑफर किए गए इस इलेक्‍ट्रिक थ्री व्‍हीलर को 11.8 kWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। जिससे इसे 227 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसके साथ ही इसमें छह किलोवाट की क्षमता की मोटर दी गई है जिससे 50 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें सिटी और ईको राइडिंग मोड मिलते हैं।