विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BMW i5 Long Wheelbase भारत में लॉन्‍च हुई, 669 किलोमीटर की मिलेगी रेंज, कितनी है कीमत?

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:29 PM (IST)

वाहन निर्माता बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से BMW i5 LWB को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स और बैटरी को दिया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई नई बीएमडब्‍ल्‍यू कार

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से भारतीय बाजार में नई कार के तौर पर BMW i5 LWB को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स, बैटरी और मोटर को दिया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस गाड़ी में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें BMW किडनी ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, 20-इंच अलॉय व्‍हील्‍स, फ्लश-माउंटेड डोर ओपनर, पांच के पैटर्न वाली वेलकम कार्पेट लाइट, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर और 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एम्बिएंट लाइट, AC कंट्रोल, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, बॉवर्स एंड विल्किंस सराउंड ऑडियो सिस्टम, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इस कार में आठ एयरबैग, अटेंटिवनेस असिस्टेंस, डीएससी, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, क्रैश सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

कितनी दमदार बैटरी

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से भारतीय बाजार में 81.6 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। इस बैटरी से कार को 669 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 200 किलोवाट की पावर और 410 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इससे गाड़ी को 6.7 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

कितनी है कीमत

बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से इस कार की एक्‍स शोरुम कीमत 79.60 लाख रुपये रखी गई है। इसके फर्स्‍ट एडिशन को सीमित संख्‍या में सिर्फ 99 यूनिट्स तक ऑफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- BMW 7 सीरीज और i7 फेसलिफ्ट 11 सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, जानें क्या है खास