विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ultraviolette X-47 Venom भारत में लॉन्च, कीमत ₹2.65 लाख से शुरू; 343 km की रेंज और रियर रडार जैसे फीचर्स

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:45 PM (IST)

Ultraviolette X-47 Venom भारत में ₹2.65 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई। इसे 343 km की रेंज, 30 kW मोटर, 7-इंच टचस्क्रीन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है।

Ultraviolette X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च

Ultraviolette X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी अल्ट्रावायलेट ने भारतीय बाजार में अपनी नई Ultraviolette X-47 Venom को लॉन्च कर दिया है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। साथ ही यह एडवांस सेफ्टी फीचर्स से भी लैस है। आइए विस्तार में जानते हैं कि अल्ट्रावायलेट X-47 Venom को किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

कितनी है कीमत?

Ultraviolette X-47 Venom (5)

Ultraviolette X-47 Venom की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 2.65 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत केवल शुरुआत के 5,000 यूनिट्स के लिए ही है। इसके बाद मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये होगी। इस तरह शुरुआती ग्राहकों को 35,000 रुपये का फायदा मिलेगा। फिलहाल ये कीमतें 7 kWh बैटरी वाले वेरिएंट के लिए हैं। 11 kWh बैटरी ऑप्शन और दूसरे वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

मॉडल

कीमत

X47 Venom

₹2,65,000 (इंट्रोडक्टरी ऑफर)

X47 Venom

₹3,00,000 (इंट्रोडक्टरी ऑफर के बाद)

X47 Venom+

₹3,15,000

X47 Venom Recon

₹3,75,000

X47 Venom Recon+

₹3,99,900

इसकी बुकिंग शुरू की जा चुकी है और डिलीवरी नवंबर 2026 से की जाएगी। कंपनी ने X-47 Venom के लिए एक्सटेंड की जा सकने वाली वारंटी की भी घोषणा की है, जिसकी कवरेज 8,00,000 किलोमीटर तक हो सकती है।

नए VX-100 प्लेटफॉर्म पर है बनी

Ultraviolette X-47 Venom (2)

Ultraviolette X-47 Venom में नया 100V प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसमें बैटरी, मोटर और कंट्रोलर को बेहतर बनाने पर काम किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन बदलावों से मोटरसाइकिल का वजन कम करने और एफिशिएंसी बेहतर बनाने में मदद मिली है। इसका वजन 180 किलोग्राम बताया गया है, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 20 किलोग्राम तक कम है।

स्पेसिफिकेशन

डिटेल्स

मोटरसाइकिल का नाम

Ultraviolette X-47 Venom

प्लेटफॉर्म

VX-100

बैटरी ऑप्शन

7 kWh और 11 kWh

11 kWh बैटरी की इस्तेमाल योग्य क्षमता

11 kWh

दावा की गई IDC रेंज

343 km तक (11 kWh वेरिएंट)

मोटर पावर

30 kW (लगभग 40 bhp)

व्हील टॉर्क

550 Nm

0–60 km/h की रफ्तार

2.7 सेकंड

0–100 km/h की रफ्तार

5.9 सेकंड

टॉप स्पीड

155 km/h

मोटरसाइकिल का वजन

180 किलोग्राम

अधिकतम DC फास्ट चार्जिंग

12 kW

ऑनबोर्ड चार्जर

हां

टचस्क्रीन

7-इंच

यूजर इंटरफेस

Interface X

नेविगेशन

Mappls नेविगेशन

रियर कैमरा

पार्क असिस्ट के साथ

क्रूज कंट्रोल

हां

रियर रडार

77 GHz

रडार की मॉनिटरिंग दूरी

200 मीटर तक

सेफ्टी फीचर्स

ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-चेंज असिस्टेंस, ओवरटेक अलर्ट और रियर-कोलिजन वॉर्निंग

कनेक्टेड फीचर्स

सॉफ्टवेयर अपडेट और VIOLETTE AI अलर्ट

बैटरी प्रोटेक्शन

Pyro-fuse, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और सेल-लेवल फ्यूज

बैटरी एनक्लोजर रेटिंग

IP67

रिजेनरेटिव ब्रेकिंग

फुल चार्ज पर भी काम करती है

Ballistic मोड

10% बैटरी चार्ज तक उपलब्ध

कलर ऑप्शन

Afterburner Yellow, Turbo Red, Cosmic Black और Stellar White

एक्सटेंडेड वारंटी

8,00,000 km तक (नियम एवं शर्तें स्पष्ट होना बाकी)

बुकिंग शुरू

22 अक्टूबर 2026, शाम 4 बजे

डिलीवरी शुरू

नवंबर 2026 से प्रस्तावित

अतिरिक्त एक्सेसरी

B-MAX सेफ्टी वेस्ट

B-MAX वेस्ट का दावा किया गया फोर्स अटेन्यूएशन

86%

B-MAX वेस्ट का पुनः इस्तेमाल

5 बार तक

बैटरी पैक और कूलिंग सिस्टम

Ultraviolette X-47 Venom (4)

नए बैटरी पैक का वजन 15% कम हुआ है, जबकि इसकी एनर्जी डेंसिटी में 25% की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल में पहले इस्तेमाल होने वाले रेडियल कूलिंग सेटअप की जगह नया एक्सियल कूलिंग अरेंजमेंट दिया गया है। Ultraviolette का दावा है कि नए सिस्टम से कूलिंग परफॉर्मेंस दोगुनी हो गई है।

नया Light Fury मोटर

X-47 Venom में नई Light Fury मोटर दी गई है, जो 9,000 rpm तक ऑपरेट कर सकती है। इसमें सॉफ्ट मैग्नेटिक कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इस मोटर का वजन 25–30% तक कम किया गया है और रेयर-अर्थ मटेरियल का इस्तेमाल भी 50% घटा है। वहीं, इसका कंट्रोलर पहले की जनरेशन के मुकाबले 40% हल्का और ज्यादा कॉम्पैक्ट है।

Screenshot 2026-10-22 181833

बैटरी और रेंज

  • नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Ultraviolette X-47 Venom को 7 kWh और 11 kWh के दो बैटरी ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। इसके बड़े बैटरी पैक को SRB-11 नाम दिया गया है, जिसमें 11 kWh की इस्तेमाल करने की कैपेसिटी मिलती है। इस वेरिएंट की IDC रेंज 343 किलोमीटर तक है। हालांकि, 7 kWh बैटरी वाले बेस वेरिएंट की रेंज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • Ultraviolette X-47 Venom की इलेक्ट्रिक मोटर 30 kW यानी लगभग 40 bhp की पावर जनरेट करती है। कंपनी ने इसके व्हील पर 550 Nm टॉर्क देने का दावा किया है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह मोटरसाइकिल 0 से 60 km/h की रफ्तार 2.7 सेकंड में और 0 से 100 km/h की रफ्तार 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई टॉप स्पीड 155 km/h है।
  • X-47 Venom के नए प्लेटफॉर्म में 12 kW तक DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल में ऑनबोर्ड चार्जर भी मिलता है। कंपनी ने चार्जिंग से जुड़े इन फीचर्स को मोटरसाइकिल के नए प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनाया है।
  • Ultraviolette ने मोटरसाइकिल के परफॉर्मेंस और एनर्जी रिकवरी से जुड़े फीचर्स में भी बदलाव किए हैं। इसमें Ballistic मोड अब बैटरी का चार्ज 10% तक कम होने पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग अब फुल चार्ज बैटरी पर भी काम कर सकती है। पहले यह सुविधा 90% से कम चार्ज होने पर उपलब्ध होती थी।
  • बैटरी की सुरक्षा के लिए X-47 Venom में एक pyro-fuse दिया गया है। बैटरी एनक्लोजर को IP67 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी के प्रवेश से सुरक्षा प्रदान करने के लिए दी गई है।
Ultraviolette X-47 Venom (3)

रियर रडार के साथ मिले एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

Ultraviolette X-47 Venom में कंपनी का Hypersense सिस्टम दिया गया है। इसमें 77 GHz रियर रडार मिलता है, जिसकी दावा की गई मॉनिटरिंग रेंज 200 मीटर तक है। इस सिस्टम में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-चेंज असिस्टेंस, ओवरटेक अलर्ट और पीछे से टक्कर के खतरे की चेतावनी जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, पीछे से खतरा पहचानने पर मोटरसाइकिल की हैजार्ड लाइट्स अपने आप एक्टिव हो सकती हैं।

7-इंच का टचस्क्रीन

मोटरसाइकिल में नई 7-इंच टचस्क्रीन दी गई है, जो Interface X पर काम करती है। इसमें Mappls नेविगेशन, रियर-कैमरा पार्क असिस्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने कनेक्टेड फीचर्स भी दिए हैं, जिनमें सॉफ्टवेयर अपडेट और VIOLETTE AI अलर्ट शामिल हैं। इन अलर्ट्स के जरिए मोटरसाइकिल की मूवमेंट, गिरने, टो किए जाने और क्रैश जैसी घटनाओं से संबंधित सूचनाएं मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Ultraviolette X47 का नया सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी 211 KM की रेंज