Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Curvv EV Launch: भारतीय बाजार में लॉन्‍च हुई टाटा कर्व ईवी, 17.49 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत

    Updated: Wed, 07 Aug 2024 01:29 PM (IST)

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से पहली कूप एसयूवी Tata Curvv EV launch को लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को ...और पढ़ें

    टाटा मोटर्स की ओर से Curvv EV को किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। आइए जानते हैं।
    टाटा मोटर्स की ओर से Curvv EV को किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. देश की पहली कूप एसयूवी Tata Curvv EV हुई लॉन्‍च
    2. कंपनी की ओर से इसे 17.49 लाख रुपये कीमत पर लाया गया

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स की ओर से कूपे एसयूवी सेगमेंट में Tata Curvv EV को लॉन्‍च कर दिया गया है। Tata Curvv EV को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई Tata Curvv EV

    टाटा मोटर्स की ओर से Tata Curvv के इलेक्ट्रिक वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च (tata curvv ev launch) कर दिया गया है। यह देश की पहली कूप एसयूवी है, जिसे टाटा की ओर से लॉन्‍च किया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है।

    585 KM की मिली रेंज

    टाटा कर्व ईवी को दो बैटरी विकल्‍प के साथ लाया गया है। एसयूवी में 45 kWh और 55kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट को फुल चार्ज में ARAI 585 किलोमीटर की रेंज (tata curvv ev range) मिलती है। वहीं 45 kWh बैटरी के साथ इसे 502 किलोमीटर की ARAI रेंज मिलती है। 70kW चार्जर से सिर्फ 40 मिनट में 10 से 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। सिर्फ 15 मिनट में एसयूवी को 150 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। 

    मिले बेहतरीन फीचर्स

    एसयूवी (tata curvv ev features) में 18 इंच व्‍हील्‍स के अलावा 190 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 450 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, फ्लश डोर हैंडल, 500 लीटर बूट स्‍पेस, कनेक्टिड एप, एलईडी लाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, मल्‍टी ड्राइव मोड्स, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट के साथ जेस्‍टर एक्‍टीवेशन, क्रूज कंट्रोल, एयर प्‍यूरीफायर, रेन सेंसिंग वाइपर्स, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    मिला Level-2 ADAS

    टाटा कर्व ईवी को काफी सुरक्षित बनाया गया है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। एसयूवी में छह एयरबैग स्‍टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें थ्री पाइंट ईएलआर सीटबेल्‍ट, सीटबेल्‍ट एंकर प्री-टेंशनर, फोर्टिफाइड बॉडी स्‍ट्रक्‍चर, आइसोफिक्‍स, Level-2 ADAS के साथ 20 सेफ्टी फीचर्स, ईएसपी, ईपीबी, 360 सराउंड व्‍यू, फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स को दिया गया है।

    17.49 लाख है कीमत

    टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये (tata curvv ev price) रखी गई है। यह इसकी इंट्रोडक्‍ट्री कीमत है, जिसमें बदलाव भी किया जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट को 21.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके लिए बुकिंग 12 अगस्‍त से शुरू होंगी और 14 अगस्‍त से टेस्‍ट ड्राइव की जा सकती है। वहीं कंपनी इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट (tata curvv ICE) को दो सितंबर को लॉन्‍च करेगी।

    सिट्रॉएन बेसाल्‍ट से होगा मुकाबला

    भारतीय बाजार में टाटा कर्व का सीधा मुकाबला Citroen Basalt के अलावा Mahindra XUV 400, MG ZS EV जैसी एसयूवी से होगा।

    यह भी पढ़ें- Tata Motors की गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, Safari पर सबसे ज्यादा छूट