यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिट नहीं फ्लॉप लिस्ट में आती हैं भारत में लॉन्च हुई ये मोटरसाइकिलें, ग्राहकों ने कहा "बिग नो"
Flop Motorcycles In India वाहन निर्माता कंपनियों द्वारा बनाए गए सारे मॉडल्स हिट हो ऐसा जरूरी नहीं। कुछ मॉडल्स बाजार में अपना जलवा दिखाने में नाकाम भी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Flop Motorcycles In India: हमने अक्सर भारत में आते ही धूम मचाने वाली मोटरसाइकिलों के बारे में सुना है, इन्हे ग्राहकों ने खूब पसंद किया। पर क्या अप जानते हैं कि ऐसी बहुत सी मोटरसाइकिलें भी हैं, जिन्हे फ्लॉप मॉडल्स कहा जाता है। यानी कि इन्हे मार्केट में उतार तो दिया गया, लेकिन बिक्री के आंकड़ों ने कोई जलवा नहीं दिखाया और ये कंपनी के लिए घाटे वाले मॉडल्स रहें। आपको जानकार हैरानी होगी कि इन फ्लॉप मॉडल्स को बनाने वाली कंपनियों में महिंद्रा, हीरो और सुजुकी जैसे बड़े ब्रांड्स के नाम आते हैं। तो चलिए भारत में लॉन्च हुई इन फ्लॉप मोटरसाइकिलों के बारे में जानते हैं।

Suzuki Inazuma 250
आज के समय में हम सुजुकी को शानदार स्पोर्टी बाइक बनाने वाली कंपनी के रूप में जानते हैं, लेकिन आपको बता दें कि एक समय ऐसा भी था जब कंपनी ने Inazuma 250 नाम से एक बाइक को भारत में लॉन्च किया था।इसमें 248cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया था, जो 26bhp की पावर और 24.2Nm का टार्क जनरेट कर सकता था। ट्रांसमिशन के लिए बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स भी रखा गया था।
इस तरह मिड साइज सेगमेंट में यह एक शानदार बाइक थी। लेकिन यह भारतीय बाजार में चल नहीं सकी। इसके पीछे का कारण इसकी कीमत है। अंतिम बार इस बाइक की कीमत 2.17 लाख रुपये दर्ज की गई थी, जो कि उस समय के हिसाब से एक मिड रेंज वाली बाइक के लिए बहुत ज्यादा थी।
Mahindra Mojo
महिंद्रा की बाइक! सुनकर थोड़ा अजीब लगा ? पर महिंद्रा ने दोपहिया सेगमेंट में मोजो और मोजो UT नाम से दो मोटरसाइकिलों को लॉन्च किया था। मोजो एक 294.72cc वाली बाइक थी, जो 32.5kmpl की माइलेज देने में सक्षम थी। इसकी अंतिम दर्ज कीमत 2,00,458 रुपये थी। पर दमदार इंजन और शानदार माइलेज के बाद भी यह ग्राहकों के दिलों में जगह नहीं बना पाई।
खबरें और भी

Hero Impulse
अपने स्कूटरों और मोटरसाइकिलों के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बाइक भी है, जिसे फ्लॉप मॉडल कहा जा सकता है। Hero Impulse को जून 2017 में आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया था। यह एक किफायती ऑफ-रोड बाइक थी, जिसकी कीमत 71,400 रुपये रखी गई थी। यह बाइक 149.2cc के इंजन के साथ आती थी और 69.8Kmpl की माइलेज देने में सक्षम थी। लेकिन उस समय ऑफ-रोड बाइक्स का उतना चलन नहीं था, जिस वजह से इसे पसंद नहीं किया गया।

LML Adreno
LML स्कूटरों को कौन नहीं जनता। 70 से 80 के दसक में इसके स्कूटरों ने भारत में तहलका मचा दिया था, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी एक बाइक भी लॉन्च की गई थी, जिसे LML Adreno कहा गया।
Adreno 109.1cc वाली 3-वॉल्वो बाइक थी, जिसे 2001 में लॉन्च किया गया था। यह 60kmpl की माइलेज दे सकती थी। इसका लुक थोड़ा बहुत वर्तमान में मौजूद karizma बाइक्स की तरह था, लेकिन उस समय यह लोगों को उतना पसंद नहीं आया। नतीजे के रूप में यह बहुत कम समय के लिए मार्केट में टिक पाई।