Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया में इंडो-नेपाल बॉर्डर से 21 लीटर शराब और 450 किलो चाइनीज लहसुन बरामद, बाइक और साइकिल जब्त

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:06 PM (IST)

    एसएसबी ने अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर 21 लीटर नेपाली शराब और 450 किलो चाइनीज लहसुन जब्त किया। इस कार्रवाई में एक बाइक और तीन साइकिलें भी जब्त की गईं ...और पढ़ें

    21 लीटर शराब और 450 किलो चाइनीज लहसुन बरामद

    21 लीटर शराब और 450 किलो चाइनीज लहसुन बरामद

    दीपक कुमार गुप्ता, सिकटी (अररिया )। एसएसबी 52वी वाहिनी लेलोखर कंपनी की बाहरी सीमा चौकी डुमरिया के जवानों द्वारा की गई दो अलग-अलग जगहों की कार्रवाई में 21 लीटर नेपाली शराब के साथ 18 प्लास्टिक की बोरी से 450 केजी चायनीज लहसुन बरामद किया गया है। 

    वहीं तस्करी में प्रयुक्त तीन साईकिल व एक बाईक को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि एसएसबी द्वारा की गई इस कार्रवाई में तस्कर भौगोलिक क्षेत्र का फायदा उठाकर नेपाल की तरफ भागने में सफल रहा। 

    बाईक सवार नेपाल की तरफ से आय

    एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामानों की जब्ती सूची बनाकर शराब व बाईक को सोनामनी गुदाम थाना पुलिस तथा चायनीज लहसुन व तीन साईकिल को फारबिसगंज कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। 

    मामले की जानकारी देते एसएसबी अधिकारी एएसआई रंजीत सिंह तथा अग्रणी दास ने बताया कि उत्पाद विभाग, सोनामनी गुदाम पुलिस तथा एसएसबी डुमरिया संयुक्त रूप से इंडो-नेपाल सीमा के स्तभ संख्या 170/1 के समीप गश्त पर थे। उसी दौरान एक बाईक सवार नेपाल की तरफ से आता हुआ दिखा। 

     चायनीज लहसुन को जब्त किया

    जवानों पर नजर पड़ते हीं वह बाईक छोड़कर नेपाल की तरफ भाग निकला। बाईक की डिक्की तथा बंधी बोरी की विधिवत तलाशी में विभिन्न ब्रांड की 21 बोतल शराब बरामद किया गया। साथ हीं बाईक को घटना स्थल पर जब्त कर लिया गया। 

    खबरें और भी

    वहीं विशेष नाका गश्ती के दौरान इंडो-नेपाल सीमा के पीलर संख्या 171 के उत्तर दिशा में करीब 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में चायनीज लहसुन को जब्त किया गया। जब्त लहसुन प्लास्टिक की 18 बोरी में पैक थे। नेपाल की तरफ से तीन साईकिल सवार चायनीज लहसुन के साथ भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए। 

    साईकिल को छोड़कर भागे

    जवानों पर नजर पड़ते हीं तीनों भारतीय क्षेत्र में साईकिल को छोड़ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। एसएसबी कमाडेंट मितुल कुमार ने बताया कि एसएसबी 52वी वाहिनी इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम को विशेष सतर्कता एवं प्रभावी अभियान चला रही है। एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ-साथ राजस्व हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    यह भी पढ़ें- बिहार के रामकिशुन ने पेश की मिशाल: 17 साल की उम्र से शुरू किया था मिशन, आज राहगीरों का सहारा बने सैकड़ों पेड़