Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन अब 4 सितंबर तक चलेगी, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:28 PM (IST)

    रेलवे ने त्योहारी और बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 सितंबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में परीक्षा के ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 4 सितंबर तक बढ़ा।

    2. त्योहारी और यात्री मांग को देखते हुए रेलवे का निर्णय।

    3. यूपी परीक्षा के कारण दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द, एक विलंब।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। त्योहारी और बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अमृतसर-कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन (05735/05736) के दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। जिससे यात्रियों में हर्ष का माहौल है।

    रेल प्रशासन ने कटिहार और अमृतसर के बीच परिचालित हो रही समर स्पेशल ट्रेन को पांच फेरों के लिए विस्तारित किया है। ट्रेन संख्या 05736 पांच अगस्त से प्रत्येक बुधवार को दो सितंबर तक पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज, राघोपुर, झंझारपुर, सीतामढ़ी,रक्सौल, गोरखपुर होते हुए अमृतसर जायेगी।

    वहीं, वापसी में अमृतसर से सात अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार से चार सितंबर तक इसी रास्ते होते हुए कटिहार पहुंचेगी। ट्रेन की समय सारिणी और कोच का संयोजन पूर्व की भांति यथावत रहेगा।

    इस ट्रेन के फेरों में वृद्धि किये जाने पर बिहार डेली पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्य बछराज राखेचा, इंडो-नेपाल आर्गनाइजेशन ऑफ रेल यूजर के सदस्य विनोद सरावगी, बिहार स्टेट, रेल यूजर्स के सदस्य चंदन भगत, सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगी लाल गोलछा, रेल संघर्ष समिति के सचिव अजातशत्रु अग्रवाल, फारबिसगंज चैंबर ऑफ कामर्स के सचिव राकेश रौशन ने रेल प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए जोगबनी से देवघर के लिए श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

    परीक्षा के कारण दो पैसेंजर ट्रेनें रद, गया-हावड़ा एक्सप्रेस 2 घंटे विलंब से रवाना

    उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के कारण रेलवे परिचालन प्रभावित होने का असर बुधवार को गया-पटना रेलखंड पर भी दिखा। रेलवे ने गया-पटना सेक्शन की दो पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया, जबकि गया-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना हुई। इससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    खबरें और भी

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 63241 पटना-गया पैसेंजर तथा 63246 गया-पटना पैसेंजर बुधवार को रद रहीं। स्टेशन पहुंचे यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों से यात्रा करनी पड़ी, जिससे अन्य ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई।इधर, गया-हावड़ा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय दोपहर 12:10 बजे के बजाय करीब 2:10 बजे गया जंक्शन से रवाना हुई।

    ट्रेन के विलंब से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन और रेक प्रबंधन के कारण कुछ नियमित ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

    इसका असर गया होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। वहीं, यात्रियों ने मांग की कि ट्रेन रद होने या विलंब की सूचना समय रहते उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले के लिए धनबाद-पटना इंटरसिटी को मिले दो नए ठहराव, अथमलगोला और फतुहा के यात्रियों को लाभ