सीमांचल को बड़ी सौगात: अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत को मंजूरी, सीतामढ़ी-अयोध्या का सफर हुआ आसान
रेलवे ने अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है, जिससे सीमांचल क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। यह ट्रेन व्यापार, पर्यटन और धार्म ...और पढ़ें

अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत को मंजूरी, सीतामढ़ी-अयोध्या का सफर हुआ आसान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अररिया। रेलवे ने अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। इस ट्रेन से व्यापार, पर्यटन और यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से से लैश होगी। जिससे यात्रियों को सफर करने में आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा।
उत्तर बिहार एवं सीमांचल क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का निर्णय स्वागतयोग्य है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सांसद प्रदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
प्रमुख शहरों से सीधी रेल कनेक्टिविटी होगी
सांसद सिंह ने कहा इस ट्रेन के संचालन से नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, खवासपुर, लक्ष्मीपुर,बरदाहा, कालियागंज, गलगलिया सहित सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को देश के प्रमुख शहरों से सीधी रेल कनेक्टिविटी प्राप्त होगी, जिससे व्यापार, रोजगार, शिक्षा एवं सामाजिक संपर्क को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि यह ट्रेन न केवल यातायात की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।
सीतामढ़ी से अयोध्या का सफर होगा आसान
इस मार्ग से अब श्रद्धालु एवं पर्यटक सीतामढ़ी (माता जानकी की जन्मस्थली) तथा अयोध्या धाम (भगवान श्रीराम की जन्मभूमि) की यात्रा अधिक सुगमता से कर सकेंगे। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
खबरें और भी
सांसद ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन के संचालन की मांग की गई थी, जिस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान किया है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना का प्रतिफल है, जिसके तहत देश के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
अंत में उन्होंने क्षेत्र की जनता को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- 15 मई से जमुई स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सांसद अरुण भारती दिखाएंगे हरी झंडी
यह भी पढ़ें- रेलवे अपडेट : बिलासपुर मंडल में कई ट्रेनें 9-15 जून तक रद, कई के मार्ग बदले गए, यात्रियों को योजना बदलने की सलाह