Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 मई से जमुई स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सांसद अरुण भारती दिखाएंगे हरी झंडी

    Updated: Tue, 12 May 2026 03:44 PM (IST)

    जमुई रेलवे स्टेशन पर 15 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होगा, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधा मिलेगी। सांसद अरुण भारती की पहल पर रेल मंत्रालय ...और पढ़ें

    15 मई से जमुई स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सांसद अरुण भारती दिखाएंगे हरी झंडी

    15 मई से जमुई स्टेशन पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सांसद अरुण भारती दिखाएंगे हरी झंडी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बरहट (जमुई)। जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से की जा रही मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। आगामी 15 मई से जमुई रेलवे स्टेशन (Jamui Railway Station) पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का ठहराव सुनिश्चित हो गया है।

    इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय सांसद अरुण भारती (Jamui MP Arun Bharti) स्वयं उपस्थित रहकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    सांसद अरुण भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय ने जमुई की जनता की भावनाओं और जिले के व्यापारिक महत्व को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी प्रदान की है।

    15 मई को विशेष कार्यक्रम

    उन्होंने बताया कि 15 मई को सुबह 09:45 बजे ट्रेन के ठहराव के बाद उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सांसद ने आम लोगों से इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

    पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

    उन्होंने कहा कि यह केवल एक ट्रेन का ठहराव नहीं, बल्कि जमुई के विकास की नई शुरुआत है। इससे स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ जिले में पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। घोषणा के बाद जिले वासियों और व्यवसायियों में उत्साह का माहौल है।

    खबरें और भी

    उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। गौरतलब है कि सांसद अरुण भारती लगातार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष जमुई स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव तथा स्टेशन के आधुनिकीकरण की मांग उठाते रहे हैं।

    27 अप्रैल को रेल मंत्री ने दी मंजूरी

    बताया गया कि 27 अप्रैल को रेल मंत्री द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसे सांसद की लगातार पहल का बड़ा परिणाम माना जा रहा है।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रूबेन कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, राहुल भवेश सहित कई स्थानीय नेता एवं रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ने रचा नया इतिहास, 9 दिनों में 40 हजार यात्रियों ने किया सफर, आक्यूपेंसी 96% तक पहुंची

    यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला: इन ट्रेनों में अब वंदे भारत जैसी मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, बदल जाएगा सफर का अंदाज