Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आनंद विहार से जोगबनी के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और टाइम टेबल

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 08:05 PM (IST)

    उत्तरी रेलवे ने आनंद विहार से जोगबनी के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक यात्रियों की भीड़ कम कर ...और पढ़ें

    आनंद विहार से जोगबनी के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

    आनंद विहार से जोगबनी के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। यात्रियों की भारी भीड़ के दबाव को कम करने एवं सुगम परिवहन उपलब्ध कराने को लेकर नार्दर्न रेलवे की ओर से आनंद विहार से जोगबनी के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

    18 अप्रैल से 11 जुलाई के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जाने की घोषणा का रेल संगठन से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

    ट्रेन संख्या 04008 आगामी 18 अप्रैल शनिवार से 11 जुलाई तक दिल्ली आनंद विहार से प्रत्येक शनिवार को प्रातः 8:30 बजे सुबह मुरादाबाद -बरेली- गोरखपुर -छपरा- बरौनी- कटिहार के रास्ते रविवार को अपराह्न 3:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

    वहीं, वापसी में 19 अप्रैल रविवार को ट्रेन संख्या 04007 के रूप में जोगबनी से सायंकाल 6:30 बजे खुलकर सोमवार देर रात्रि 3:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

    इस समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के सदस्य बच्छराज राखेचा,इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य बिनोद सरावगी, रेल यात्री संघ के सदस्य चंदन भगत, फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा, फारबिसगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राकेश रोशन, नागरिक संघर्ष समिति के शाहजहां शाद और रमेश सिंह आदि ने स्वागत किया। वहीं, अपरिहार्य कारणों से यह स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 23 मई एवं जोगबनी से 24 मई को निरस्त रहेगी।