विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Araria ASI Murder: एएसआई हत्याकांड में रानीगंज के पुलिस अंचल निरीक्षक सस्पेंड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Published: Thu, 20 Mar 2025 02:34 PM (IST)

अररिया में एएसआई राजीव प्रसाद मल्ल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है। रानीगंज के पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव रंजन ...और पढ़ें

अररिया के फुलकाहा थाने के एएसआई राजीव कुमार मल्ल (जागरण फाइल फोटो)
अररिया के फुलकाहा थाने के एएसआई राजीव कुमार मल्ल (जागरण फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, अररिया। फुलकाहा पुलिस टीम पर हमला व एएसआई राजीव रंजन मल्ल की मौत मामले के मुख्य आरोपित अनमोल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी बथनाहा थाना क्षेत्र के बगुवा बरारपुर में वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार की सुबह हुई। पुलिस ने बाइक सवार अनमोल यादव के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैग्जीन, तीन गोली और 25 किलो गांजा बरामद किया है।

अनमोल पर फुलकाहा थाने में तीन और नरपतगंज व बथनाहा थाने में दो मामले दर्ज हैं। मामले में एसपी अंजनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैर चंदा निवासी अनमोल यादव को एसआईटी ने भारत-नेपाल सीमा के समीप से गिरफ्तार किया है। उसे बथनाहा थाने में केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है, उसको बाद में रिमांड पर लिया जाएगा।

पुलिस टीम पर हमला कर उसकी अभिरक्षा से अनमोल यादव को छुड़ाकर भगाने के मामले में अन्य भी अभियुक्त हैं। जिस पर वारंट निकल गया है। जल्द ही इश्तेहार और कुर्की जब्ती का तामिला कोर्ट से किया जाएगा।

क्या हुआ था 12 मार्च की रात?

बता दें कि 12 मार्च की देर रात फुलकाहा पुलिस थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह के नेतृत्व में गांजा तस्कर अनमोल यादव को लक्ष्मीपुर में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अनमोल यादव के सहयोगी ने पुलिस टीम पर हमला कर उसको छुड़ा लिया था। इसी क्रम में धक्का-मुक्की में एएसआई राजीव रंजन मल्ल अचेत होकर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

मामले में फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश साहा के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। टीम को अनमोल यादव के नेपाल की तरफ से आने की सूचना मिली।

जिस पर गुरुवार की सुबह पुलिस द्वारा बथनाहा थाना क्षेत्र के बगुवा बरारपुर में वाहन चेकिंग की जा रही थी, तभी नेपाल की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार पुलिस की चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा कर पकड़ने पर तलाशी के दौरान एक पिस्टल, तीन गोली, एक मैग्जीन और बोरा व बैग से 25 किलो गांजा बरामद हुआ।

विदित हो कि मामले में पूर्व में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें ललित कुमार यादव, प्रभु कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, शंभू यादव, कुंदन यादव और ललन कुमार यादव शामिल हैं। इसमें पुलिस ने फुलकाहा थाना में 18 नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की है।

पुलिस टीम पर हमला व एएसआई की मौत मामले में लापरवाही को लेकर 18 मार्च को डीआइजी पीके मंडल ने तत्कालीन थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था। वहीं, वाहन चालक गृह रक्षक अजय कुमार पासवान को पुलिस केंद्र हाजिर कर दिया था।

रानीगंज के पुलिस अंचल निरीक्षक सस्पेंड

अररिया में एएसआई राजीव प्रसाद मल्ल की हत्या मामले में फुलकाहा के थाना अध्यक्ष रोशन कुमार के बाद रानीगंज के पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव रंजन कुमार पर कार्रवाई की गाज गिरी है। रानीगंज के पुलिस अंचल निरीक्षक को तत्काल पद से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: अररिया में ASI की मौत के मामले में एक्शन, लापरवाही बरतने के आरोप में थानाध्यक्ष निलंबित

ये भी पढ़ें- बिहार में नहीं थम रहे पुलिस पर हमले, अररिया और मुंगेर के बाद सारण में अधिकारियों पर भीड़ ने किया अटैक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।