जब अररिया DM ने शिक्षकों को दी बड़ी सीख, हाथ में ली चौक व डस्टर; बच्चों को सरल भाषा में समझाए Coordinate Geometry
अररिया के डीएम विनोद दूहन ने स्कूलों का औचक निरीक्षण कर छात्रों से संवाद किया और खुद शिक्षक बनकर निर्देशांक ज्यामिति पढ़ाई। उन्होंने मिडिल स्कूल में म ...और पढ़ें

जिलाधिकारी विनोद दूहन ने मिडिल स्कूल जयप्रकाश नगर और हाई स्कूल अररिया का किया औचक निरीक्षण
HighLights
डीएम विनोद दूहन ने अररिया स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने छात्रों को निर्देशांक ज्यामिति के कठिन सूत्र समझाए।
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांची, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।
जागरण संवाददाता, अररिया। अररिया के जिला पदाधिकारी (DM) विनोद दूहन ने मिडिल स्कूल जयप्रकाश नगर एवं हाई स्कूल अररिया का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान वे अधिकारियों की तरह नहीं, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षाओं में बैठकर छात्रों से सीधा संवाद किया और पढ़ाई का स्तर परखा।
'गणित से दोस्ती' की अनोखी मिसाल
जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी खुद चाक और डस्टर संभाल लें, तो संदेश दूर तक जाता है। अररिया डीएम विनोद दूहन ने हाई स्कूल में विद्यार्थियों को न सिर्फ 'निर्देशांक ज्यामिति' (Coordinate Geometry) के पेचीदा सूत्र समझाए, बल्कि गणित के डर को दूर कर विषय को व्यावहारिक जीवन से जोड़ना सिखाया।
कक्षा में बच्चों की उत्सुकता और डीएम सर की सहज शिक्षण शैली ने यह साबित कर दिया कि अगर पढ़ाने का तरीका सही हो, तो सबसे कठिन विषय भी मजेदार बन जाता है। इस अनोखी पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।
मिडिल स्कूल में बच्चों से पूछे सवाल, परखा मध्याह्न भोजन का स्वाद
मिडिल स्कूल जयप्रकाश नगर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछकर उनकी शैक्षणिक दक्षता की जांच की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
खबरें और भी
इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता, साफ-सफाई और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा खुद बच्चों के साथ बैठकर भोजन के संबंध में प्रतिक्रिया ली।
हाई स्कूल में डीएम ने ली गणित की क्लास, दिए ज्यामिति के टिप्स
हाई स्कूल अररिया के निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था देखी और शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी खुद छात्रों के बीच पहुंचे और निर्देशांक ज्यामिति (Coordinate Geometry) से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने गणित के कठिन सिद्धांतों को बेहद सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया, जिससे छात्र काफी उत्साहित दिखे।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर जोर
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया।
"विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में सबसे ज्यादा सहायक है।"
— विनोद दूहन, जिलाधिकारी, अररिया
यह भी पढ़ें- '20 तक पहाड़ा याद है; जरा सुनाओ... वाह', कक्षा 2 का छात्र और इतना याद, कटिहार DM ने बच्चों से खुलकर की बात