अररिया: मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पिता ने कहा- प्रेम विवाह को लेकर तनाव में था सुजीत
अररिया के रानीगंज में एक युवक का शव उसके मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला। पिता ने बताया कि प्रेम विवाह और सास से मुकदमे के कारण वह मानसिक तनाव में ...और पढ़ें

मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला युवक का शव (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, रानीगंज (अररिया)। जिले की रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परिहारी पंचायत वार्ड संख्या दो में रविवार की देर रात एक युवक का शव उसके ही मुर्गी फार्म के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुजीत कुमार पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सुजीत हाट था। देर शाम वह घर लौटा और खाना खाने से पहले अपने मुर्गी फार्म की ओर चला गया। रात काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी काजल देवी ने उसे कई बार फोन की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद स्वजन और गांव के लोग मुर्गी फार्म की ओर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि फार्म का दरवाजा बाहर से बंद था, जबकि अंदर मोबाइल की घंटी लगातार बज रही थी। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। सुजीत का शव गले में फंदा लगाकर लटका हुआ था।
शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी काजल देवी चीख-चीखकर से बेसुध हो गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद वह बार-बार बेहोश हो रही थी। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
इधर, घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक के पिता ब्रह्मदेव पासवान के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सुजीत पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मृतक के द्वारा प्रेम विवाह किया गया था एवं सास से मुकदमा भी चल रहा था। जिस कारण वह मानसिक दबाव में था। घटना के दिन वह सास ससुर से मिलने गया था। मानसिक दबाव के कारण कारण वह काफी परेशान रहता था।
खबरें और भी
बताया जा रहा है कि सुजीत और काजल ने वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। दोनों की चार वर्षीय एक बेटी भी है। दोनों सामान्य तरीके से जीवन बिता रहा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।
घटना की सूचना पर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य और सैंपल जुटाए हैं। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि पिता से आवेदन मिला है और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें- खेल तो किया था ‘दृश्यम’ जैसा, लेकिन पत्नी की हत्या का राज नहीं छिप सका, पूर्णिया और अररिया के बीच हुआ सारा खेल
यह भी पढ़ें- इंदौर पटाखा फैक्ट्री हादसे में झुलसे अररिया के एक और मजदूर की मौत, 4 हुई मृतकों की संख्या