Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया हत्याकांड: पिकअप चालक की हत्या के बाद अस्पताल में भारी बवाल, जान बचाकर भागे मरीज 

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 05:57 AM (IST)

    फारबिसगंज में पिकअप चालक नबी हुसैन की निर्मम हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने अनुमंडलीय अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। गुस्साए लोगों ने अस्पताल के उपकरण, ...और पढ़ें

    अस्पताल में भारी बवाल

    अस्पताल में भारी बवाल

    HighLights

    1. पिकअप चालक नबी हुसैन की चाकू से निर्मम हत्या।

    2. आक्रोशित भीड़ ने अनुमंडलीय अस्पताल में तोड़फोड़ की।

    3. अस्पताल की ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह ठप।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज के मार्केटिंग यार्ड गेट संख्या दो के समीप पिकअप चालक नबी हुसैन की चाकू से गला रेत कर हुई निर्मम हत्या से आक्रोशित उन्मादी भीड़ ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर जम कर तोड़ फोड़ की। हाथ मे बांस लाठी डंडे लिए अस्पताल पहुंचे गुस्साए लोगो के हुजूम ने तोड़ फोड़ की। 

    जिससे ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी विशेष कर महिला स्वास्थ्य कर्मी और एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की नर्सिंग की छात्राओं में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। 

    तोड़फोड़ करने वाली भीड़ भाग चुकी

    अस्पताल में ईलाजरत मरीज जिसे पानी चढ़ रहा था। उसके स्वजन स्लाइन को हाथ मे लेकर ही जान बचाने के लिए भागते नजर आए। अस्पताल के महिला स्वास्थ्य कर्मी या तो कमरा में बंद हो गए या फिर प्रसव कक्ष की ओर भाग गए। 

    इधर अस्पताल में तोड़ फोड़ की घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद एसपी जितेंद्र कुमार कनीय पुलिस पदाधिकारियों व भारी पुलिस बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। एसपी के अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही तोड़फोड़ करने वाली भीड़ भाग चुकी थी। 

    अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि अस्पताल को काफी क्षति पहुंचाया गया है। टेबुल,कुर्सी,उपस्कर बेड, स्ट्रेचर, मोटर पाईप, सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अस्पताल में ओपीडी व इमरजेंसी सारा सेवा ठप है।


    खबरें और भी