Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Araria News: अररिया में बदमाश को पकड़ने गए ASI पर भीड़ का हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 09:25 AM (GMT+05:30)

    Araria News अररिया के फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआई राजीव रंजन मल्ल की भीड़ के हमले के बाद मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी एसपी ने दी है। एसपी अंज ...और पढ़ें

    अररिया में भीड़ ने एएसआई पर किया हमला (जागरण)
    अररिया में भीड़ ने एएसआई पर किया हमला (जागरण)

    जागरण संवाददाता, अररिया। Araria News: अररिया के फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआई राजीव  रंजन मल्ल की भीड़ के हमले के बाद मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी एसपी ने दी है। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में गांजा तस्कर अनमोल यादव के आने की सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम छापामारी में गई थी।

    जहां अनमोल यादव को पुलिस ने पकड़ लिया था। इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस पर हमला करके उसको छुड़ा लिया। इसी क्रम में एएसआई गिर कर अचेत हो गए। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मुंगेर के रहने वाले थे एएसआई राजीव रंजन

    मृतक एएसआई राजीव रंजन मल्ल मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर के रहने वाले थे, जो फुलकहा थाना में दो वर्षो से पदस्थापित थे।पिता अनिल मल हैं। मौत का स्पष्ट कारण पुलिस नहीं बता रही है। मृतक को दो बेटी है। परिवार पटना में रहता है। नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। घटना बीते रात लगभग एक बजे की है। स्वजन पटना से अररिया पहुंच रहे हैं।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'जुमा का समय नहीं बढ़ेगा, लोग 2 घंटे होली न मनाएं', दरभंगा की मेयर ने अब इस बयान पर मांगी माफी

    Bihar Politics: लालू, नीतीश या फिर होगा जनता का राज; बिहार के लोगों ने चुनाव से पहले कर दिया सब कुछ क्लियर

    खबरें और भी