Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर सौगात: डिब्रूगढ़ से झंझारपुर चलेगी स्पेशल ट्रेन, फारबिसगंज को भी मिलेगा लाभ

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 05:07 PM (IST)

    रेल प्रशासन ने होली के अवसर पर डिब्रूगढ़ से झंझारपुर तक एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जो फारबिसगंज के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 17 फरवरी से 1 अप्र ...और पढ़ें

    होली स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

    होली स्पेशल ट्रेन। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. डिब्रूगढ़-झंझारपुर होली स्पेशल ट्रेन 17 फरवरी से शुरू।

    2. फारबिसगंज के रास्ते चलेगी, कुल सात ट्रिप लगाएगी।

    3. पूर्वोत्तर से उत्तर बिहार की सीधी रेल सेवा की मांग पूरी।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। पहली बार रेल प्रशासन ने पूर्वोत्तर भारत से सीमांचल और मिथिलांचल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की है। जो डिब्रूगढ़ से फारबिसगंज के रास्ते झंझारपुर तक चलेगी।

    रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन होली महापर्व के अवसर पर कुल सात ट्रिप चलेगी। ट्रेन संख्या 05974 17 फरवरी से 21 मार्च के बीच प्रत्येक मंगलवार को डिब्रूगढ़ से प्रातः पांच प्रस्थान कर दीमापुर से अपराह्न 11:45, गुवाहाटी से सांयकाल 05:25, बुधवार को अहले सुबह प्रातः 03:37 पर सिलीगुड़ी से ,अररिया से 07:02 पर, फारबिसगंज से 07:45 पर चलकर 11:30 पर झंझारपुर पहुंचेगी।

    वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05973 बनकर 18 फरवरी से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को झंझारपुर से अपराह्न एक बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 04:35, अररिया से 05:15, सिलीगुड़ी से मध्य रात्रि 11:32 बृहस्पतिवार को प्रातः 08:20 पर गुवाहाटी से चलेगी तथा 10:20 पर डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

    कुल 18 कोचों वाली आईसीएफ रैक में सेकंड एसी का एक कोच, थ्री एसी के पांच कोच, स्लीपर क्लास के छह कोच एवं सामान्य श्रेणी के चार कोच एवं दो एसएलआर होंगे।

    पूर्वोत्तर से उत्तर बिहार के लिए सीधी रेल सेवा की मांग इस क्षेत्र के रेल उपभोक्ताओं द्वारा काफी समय से की जाती रही है। इस स्पेशल ट्रेन के चलाए जाने से उनमें आशा की किरण जगी है।

    जिसका बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के सदस्य सह कटिहार रेल मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य बच्छराज राखेचा, इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन आफ रेल यूजर्स के सदस्य सह समस्तीपुर रेल डिवीजन के रेल परामर्शदात्री समिति सदस्य विनोद सरावगी, रेल यात्री संघ के सदस्य चंदन भगत, रेलवे कम्यूटर्स फारम के सदस्य राकेश रौशन, फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।

    यह भी पढ़ें- होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोलकाता-नई दिल्ली से बिहार आना होगा आसान; रेलवे ने भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

    खबरें और भी