Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ी पहल, कोलकाता पोर्ट से विराटनगर पहुंची पहली कार्गो रेल

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:39 PM (IST)

    भारत-नेपाल पारगमन समझौते के तहत कोलकाता बंदरगाह से विराटनगर सीमा शुल्क यार्ड के लिए पहली कार्गो ट्रेन सोमवार को विराटनगर पहुंची। यह सेवा पूर्वी नेपाल ...और पढ़ें

    नेपाल पहुंची पहली कार्गो ट्रेन। फोटो जागरण

    नेपाल पहुंची पहली कार्गो ट्रेन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. कोलकाता से विराटनगर पहुंची भारत-नेपाल की पहली कार्गो ट्रेन।

    2. पारगमन समझौते से पूर्वी नेपाल के व्यापार को मिलेगा बढ़ावा।

    3. परिवहन समय और लागत में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा।

    संवाद सूत्र, जोगबनी (अररिया)। भारत-नेपाल पारगमन समझौते के तहत कोलकाता बंदरगाह से विराटनगर सीमा शुल्क यार्ड के लिए पहली कार्गो रेल सोमवार दोपहर विराटनगर पहुंच गई। यह ट्रेन शुक्रवार को कोलकाता से रवाना हुई थी।

    यह मालगाड़ी नेपाल के स्वास्तिक ऑयल इंडस्ट्रीज के लिए तीसरे देश से आयातित कच्चा माल लेकर गई है। ट्रेन में 40 फीट के कई कंटेनर लदे हुए थे। सभी कंटेनरों में इलेक्ट्रॉनिक कार्गो ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है।

    उद्योगपतियों व व्यापारियों को राहत

    नेपाल-भारत पारगमन समझौते के लागू होने के बाद अब पूर्वी नेपाल के उद्योगपतियों को तीसरे देशों से आयातित सामान भारतीय रेलवे के माध्यम से सीधे विराटनगर सीमा शुल्क कार्यालय तक मिल सकेगा।

    इस नई व्यवस्था से परिवहन का समय व लागत दोनों में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही बथनाहा में माल उतारने के कारण होने वाले प्रदूषण व जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।

    औपचारिक उद्घाटन

    इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन कोलकाता स्थित नेपाली वाणिज्य दूतावास, कोलकाता सीमा शुल्क ,कोलकाता बंदरगाह व कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

    विराटनगर पहुंचने पर सीमा शुल्क कार्यालय के कर्मचारियों व उद्योगपतियों ने ट्रेन का स्वागत किया।उद्योगपतियों ने विश्वास जताया कि इस सेवा से उद्योगों के लिए जरूरी कच्चे माल का आयात अब तेज व आसान हो जाएगा।

    पहले भी हुई थी कोशिश

    इससे पहले भारत के बथनाहा से विराटनगर कस्टम यार्ड तक मालगाड़ी सेवा शुरू की गई थी, लेकिन वह नियमित नहीं हो सकी। हालांकि अब नीतिगत व्यवस्थाओं व प्रक्रियात्मक समन्वय पूरा होने के बाद कोलकाता बंदरगाह से विराटनगर तक माल का नियमित रेल परिवहन शुरू हो गया है। इसे पूर्वी नेपाल के व्यापार व औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- अररिया में इंडो-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 50 लाख का 240 KG गांजा जब्त, SSB और पुलिस को देख भागे तस्कर