Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया के फारबिसगंज में जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा, 2027 में बन जाएगा एयरपोर्ट; CM सम्राट की घोषणा

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:19 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि फारबिसगंज के अर्द्ध निर्मित हवाई अड्डे से अगले वित्तीय वर्ष में उड़ान सेवा शुरू होगी। यह दशकों पुरानी मांग ...और पढ़ें

    मुख्यमंंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

    मुख्यमंंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फारबिसगंज एयरपोर्ट की घोषणा की।

    2. अगले वित्तीय वर्ष में उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद।

    3. सीमांचल क्षेत्र के आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति।

    पुरुषोत्तम भगत, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज के अर्द्ध निर्मित हवाई अड्डा में अब जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होने वाली है। वर्षों से उठ रही मांग को अब धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रखंड के हरिपुर में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा करते हुए खुद कहा है कि अगले वित्तीय वर्ष में फारबिसगंज में एयरपोर्ट बनेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी ने जमीन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर दी है। फारबिसगंज से लगातार मांग उठ रही थी अगले वित्तीय वर्ष में फारबिसगंज में एयरपोर्ट निर्माण का भी काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि वे खुद इसके शिलान्यास कार्यक्रम में आएंगे।

    सीमांचल क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति

    जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री बनने से पहले वे कई बार फारबिसगंज आ चुके हैं। इस दौरान भी उन्होंने फारबिसगंज एयरपोर्ट निर्माण का जिक्र किया है। वहीं विगत 11 मार्च 2026 को अररिया में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान भी फारबिसगंज एयरपोर्ट निर्माण की आवाज उठी थी।

    उस दौरान सम्राट चौधरी बिहार के डिप्टी सीएम थे। उन्होंने भी अपने संबोधन में एयरपोर्ट निर्माण कार्य प्रारंभ होने का घोषणा किया था। ऐसे में अब यह कयास लगाया जा रहा है कि अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं है, जब फारबिसगंज से उड़ान सेवा प्रारंभ होगी और क्षेत्र के लोगों का दशकों का सपना साकार होगा। एयरपोर्ट से आर्थिक, औद्योगिक, पर्यटन और व्यापारिक विकास को नई गति मिलेगी।

    खबरें और भी

    जानकारों की माने तो फारबिसगंज में एयरपोर्ट शुरु हो जाने के बाद पूरे सीमांचल क्षेत्र को आर्थिक, औद्योगिक, पर्यटन और व्यापारिक विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, नेपाल सीमा से सटे होने के कारण इस क्षेत्र की रणनीतिक और व्यावसायिक महत्ता भी बढ़ेगी।

    1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान बनी थी हवाई पट्टी

    फारबिसगंज की ऐतिहासिक हवाई पट्टी लंबे समय से क्षेत्रीय विकास की उम्मीदों का केंद्र रही है। वर्तमान में लगभग 153.5 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है, जिसे हवाई अड्डे के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है।

    बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की तकनीकी टीम द्वारा हवाई पट्टी का विस्तृत सर्वेक्षण और निरीक्षण भी किया गया है।

    फारबिसगंज हवाई पट्टी का निर्माण 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान किया गया था। इस हवाई पट्टी में पड़ोसी देश नेपाल से विमान अपहरण के भी किस्से जुड़े हुए हैं, जिसकी चर्चाएं आज भी होती रहती है।

    यह भी पढ़ें- बिहार के 213 प्रखंडों में खुलेंगे डिग्री कालेज, मॉडल स्कूलों में मिलेगी फ्री कोचिंग की सुविधा

    यह भी पढ़ें- बिहार में स्टेट हाईवे पर प्राइवेट गाड़ियों को टोल टैक्स से छूट, CM सम्राट चौधरी का एलान