Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अररिया डबल मर्डर : मामूली मजाक पर दुकानदार ने चालक का काट दिया गला, इसके बाद पुलिस के सामने भीड़ ने आरोपित को भी मार डाला

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:13 PM (IST)

    अररिया के फारबिसगंज में मामूली मजाक पर हुए विवाद में दोहरी हत्या की घटना से सनसनी फैल गई। पिकअप चालक नवी हुसैन को सत्तू विक्रेता रवि चौहान ने चाकू मार ...और पढ़ें

    अररिया में गुस्साई भीड़, दिनदहाड़े हुई पिकअप चालक की हत्या, गुस्साए लोगों ने हत्या के आरोपित दुकानदार को भी पीट पीटकर मार डाला।

    अररिया में गुस्साई भीड़, दिनदहाड़े हुई पिकअप चालक की हत्या, गुस्साए लोगों ने हत्या के आरोपित दुकानदार को भी पीट पीटकर मार डाला।

    HighLights

    1. मामूली मजाक पर फारबिसगंज में हुई दोहरी हत्या।

    2. चालक नवी हुसैन को दुकानदार रवि चौहान ने मारा।

    3. आरोपी रवि चौहान को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। अररिया के फारबिसगंज शहर के मार्केटिंग यार्ड में मंगलवार सुबह हुई दोहरी हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामूली मजाक को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दो लोगों की जान चली गई।

    मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

    जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे यार्ड परिसर में पिकअप चालक नवी हुसैन और सत्तू बेचने वाला दुकानदार रवि चौहान ठेले के पास बैठे थे। इस दौरान दोनों के बीच मजाक हुआ, जो कुछ ही मिनटों में विवाद में बदल गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही घटना ने गंभीर रूप ले लिया।

    • मामूली मजाक में दुकानदार ने वाहन चालक का गर्दन चाकू से काटकर अलग कर दिया 
    • खून से सना चाकू और कटा हुआ सिर लेकर काफी देर तक दुकानदार घुमते रहा

    चालक पर धारदार हथियार से हमला

    आरोप है कि विवाद के दौरान दुकानदार रवि चौहान ने पिकअप चालक नवी हुसैन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नवी हुसैन जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद यार्ड में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग डर के कारण दूर हट गए, जबकि कई लोग मौके पर जमा होने लगे।

     

    Forbesganj Marketing Yard Murder8

    आरोपी ने लोगों को दी धमकी

    घटना के बाद भी आरोपी कुछ देर तक मौके पर ही मौजूद रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह हाथ में हथियार लेकर आसपास आने वाले लोगों को धमकी देता रहा, जिससे लोग उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। करीब 10 मिनट तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। इसके बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा।

    खबरें और भी

    गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़ा

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। कुछ ही देर में भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल आरोपी को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल भेजने की कोशिश की।

    पुलिस के सामने हुई दूसरी हत्या

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस जब आरोपी को लेकर जा रही थी, तभी भीड़ ने उसे फिर से अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ा।

    आरोप है कि भीड़ ने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से खींच लिया और पीट-पीटकर उसकी भी हत्या कर दी। इस तरह कुछ ही देर में यह मामला डबल मर्डर में बदल गया।

    मृतकों की पहचान और पृष्ठभूमि

    मृतक पिकअप चालक की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के अमौना वार्ड संख्या 21, मीरगंज निवासी 43 वर्षीय नवी हुसैन के रूप में हुई है। वह यार्ड में नियमित रूप से काम करता था।

    वहीं, आरोपी दुकानदार की पहचान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के चौहान टोला वार्ड संख्या 4 निवासी रवि चौहान के रूप में की गई है, जो ठेले पर सत्तू बेचता था।

    Forbesganj Marketing Yard Murder7

    भारी पुलिस बल तैनात

    घटना के बाद फारबिसगंज और आसपास के थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

    एसपी जीतेंद्र कुमार, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    इलाके में तनाव, लोगों में दहशत

    घटना के बाद मार्केटिंग यार्ड और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।