Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल बॉर्डर पर बोलबम यात्रा में बवाल, दो समुदायों में झड़प के बाद पुलिस ने की फायरिंग; एक की मौत

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:09 AM (IST)

    नेपाल-भारत सीमा पर बोलबम यात्रा के दौरान धार्मिक झंडे और डीजे को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई ...और पढ़ें

    नेपाल-भारत बॉर्डर पर बोलबम यात्रा में बवाल

    नेपाल-भारत बॉर्डर पर बोलबम यात्रा में बवाल

    HighLights

    1. बोलबम यात्रा के दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प।

    2. पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल।

    3. आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी की, इलाके में कर्फ्यू।

    संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। भारत सीमा पर फुलकाहा के मानिकपुर बॉर्डर से सीमा से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज गांव पालिका वार्ड संख्या 3 के कप्तानगंज में बोलबम यात्रा के क्रम में दूसरे समुदाय के द्वारा धार्मिक झंडे को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद दो समुदाय में  हिंसक झड़प हो गई। 

    जिसे नियंत्रण करने के लिए पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से नौ लोग घायल हुए है, जबकि 8 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात भी कही गयी है। पुलिस की गोली से स्थानीय 24 वर्षीय ओमप्रकाश मेहता की इलाज के क्रम में रविवार देर रात्रि मौत हो गई है। जबकि एक इंस्पेक्टर सहित 8 पुलिसकर्मी  के घायल होने की बात जिलाधिकारी बासुदेव घिमिरे ने कही है।

    एक ही समुदाय के नौ लोगों को लगी गोली

    सुनसरी पुलिस एसपी केशव कुमार थेवे के अनुसार सोमवार को पिंडेश्वर स्थित बोलबम यात्रा के लिए डीजे को लेकर सप्तकोशी नदी की तरफ जाने की तैयारी की जा रही थी। जिसके बाद दूसरे समुदाय के युवाओं के द्वारा डीजे बजाने को  लेकर विरोध किए जाने लगा। 

    इसके बाद कुछ ही मिनट में घटना उग्र रूप धारण करने के बाद दोनों  पक्ष के बीच  झड़प हुई । घटना के बाद एक ही समुदाय के नौ लोगों को गोली लगने के बाद आक्रोशीत ग्रामीण ने कप्तागंज बजार के घर, मेडिकल स्टोर तथा अन्य संरचना को आग के हवाले कर दिया ।

    खबरें और भी

    ये हुए घायल

    घटना में घायल 22 वर्षीय मिथलेश यादव, 18 वर्षीय अमलेश मेहता, 25 वर्षीय मिथलेश मेहता, 20 वर्षीय अमित कुमार यादव का कोशी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 21 वर्षीय रविन्द्र मेहता, 18 वर्षीय अमित कुमार यादव, 25 वर्षीय सुनिल कुमार मेहता का  विराट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है ।वही 

    पुलिस निरीक्षक राकेश राई के सिर में गंभीर चोट लगी है तो गणेश नारायण श्रेष्ठ, नवराज पोखरेल, अमरलाल यादव, रामबहादुर राई, विजय यादव, बुद्धदेव साह, निवेश यादव  घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है