Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फारबिसगंज से अमृत भारत ट्रेन रवाना, सांसद ने दिखाई हरी झंडी; उत्तर भारत की यात्रा होगी आसान

    Updated: Sat, 16 May 2026 10:12 PM (IST)

    फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने नई अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ...और पढ़ें

    स्टेशन पर ट्रेन का निरीक्षण करते सांसद। (जागरण)

    स्टेशन पर ट्रेन का निरीक्षण करते सांसद। (जागरण)

    HighLights

    1. सांसद प्रदीप सिंह ने अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

    2. ट्रेन फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से शनिवार दोपहर रवाना हुई।

    3. श्रमिकों, पर्यटकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए चली नई अमृत भारत ट्रेन का फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बीती शुक्रवार की मध्य रात्रि करीबन साढ़े बारह बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो ट्रेन शनिवार 12:28 में फारबिसगंज से रवाना हुई।

    मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समेत रेलवे से जुड़े अधिकारी और रेलवे संगठन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ नरपतगंज विधायक देवयंती यादव भी मौजूद रही।

    अमृत भारत ट्रेन संख्या 14664 के रूप में गुरुवार की रात्रि 12:45 पर अमृतसर से रवाना होकर शनिवार को सुबह 4:15 पर न्यू जलपाईगुड़ी पहुंची।

    फिर वापसी में ट्रेन संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार को प्रातः 8:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से खुलकर सिलीगुड़ी-ठाकुरगंज-अररिया होते हुए अपराह्न 12:28 पर फारबिसगंज पहुंचकर वहां से नरपतगंज-राघोपुर-सरायगढ़-रक्सौल-सीतामढ़ी- गोरखपुर - बरेली-मुरादाबाद-अंबाला कैंट लुधियाना-जालंधर के रास्ते सोमवार अहले सुबह 2:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

    श्रमिकों को होगा फायदा

    मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। कहा इस ट्रेन से न केवल आजीविका के लिए दूसरे राज्य जाने वाले श्रमिकों को फायदा होगा, बल्कि धार्मिक, शैक्षणिक और पर्यटन क्षेत्र के लिए भी यह ट्रेन कारगर साबित होगी।

    यह केवल एक ट्रेन की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, कनेक्टिविटी और नए अवसरों की मजबूत नींव है। अब सीमांचल के लोगों के लिए पंजाब, उत्तर भारत और पूर्वोत्तर क्षेत्रों तक यात्रा और भी सुगम एवं तेज हो जाएगी।

    खबरें और भी

    इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सह नगर पार्षद चांदनी सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान, चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष मूलचंद गोलछा, सचिव राकेश रौशन, विनोद सरावगी, चंदन भगत, प्रदीप राठी, संजय अग्रवाल, ललित सेठिया, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, नगर पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली सहित बड़ी संख्या में भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

    इस मौके पर एनएफ रेलवे के सीएमआई राजा कुमार, स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार, स्टेशन मास्टर कृष्णानंद साह, सीएस रविंद्र कुमार पासवान, आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, सीटीआई रविंद्र कुमार दास सहित रेलवे के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस; रक्सौल, सीतामढ़ी और अररिया में स्टॉपेज