Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस; रक्सौल, सीतामढ़ी और अररिया में स्टॉपेज

    Updated: Fri, 15 May 2026 08:06 PM (IST)

    रेलवे ने अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है, जो रक्सौल, सीतामढ़ी और दरभंगा के रास्ते चलेगी। ...और पढ़ें

    अमृत भारत एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

    अमृत भारत एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अमृत भारत एक्सप्रेस अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी।

    2. यह ट्रेन रक्सौल, सीतामढ़ी, नरकटियागंज से गुजरेगी।

    3. यात्रियों को पंजाब-बंगाल यात्रा का किफायती विकल्प मिलेगा।

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के यात्रियों के खुशखबरी है। रेलवे ने नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी और दरभंगा के रास्ते अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के चलाने की घोषणा की है।

    पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 14664 प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से चलेगी।

    वहीं, 16 मई से गाड़ी संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार को सुबह 08:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से चलेगी। यह ट्रेन अपने सफर के दौरान मिथिलांचल और सीमांचल के नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, फारबिसगंज, अररिया, सिकटा, बैरगनिया, कमतौल, शीशो हाल्ट, और नरपतगंज जैसी महत्वपूर्ण स्टेशनों को कवर करेगी।

    22 कोचों के साथ चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

    आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 कोच, एक पेंट्रीकार कोच होंगे।

    इस ट्रेन के शुरू होने से तराई क्षेत्र और सीमांचल के लोगों को पंजाब और पश्चिम बंगाल की यात्रा करने के लिए एक किफायती और तेज विकल्प मिल गया है। इससे व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- नरकटियागंज होकर चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, सिकटा में भी होगा स्टॉपेज; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, UP के सहारनपुर सहित कई शहरों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी