Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, UP के सहारनपुर सहित कई शहरों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

    By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 14 May 2026 06:56 PM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से चलेगी और सहारन ...और पढ़ें

    सांकेतिक फोटो

    सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोरखपुर सहित यूपी के कई जिलों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

    2. वाया सहारनपुर संचालन से उद्यमियों एवं व्यापारियों को न्यू जलपाईगुड़ी एवं पूर्वोत्तर के लिए सीधी रेल सेवा का लाभ।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से, रेलवे ने अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आरंभ किया है। ट्रेन का संचालन प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से तथा शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से किया जायेगा।

    गुरुवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 14664/14663 अमृतसर–न्यू जलपाइगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का दोपहर 12:45 बजे शुभारंभ केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। ट्रेन को सहारनपुर रेलवे मुख्यालय के ट्रेन मैनेजर धर्मवीर द्वारा अमृतसर से सहारनपुर तक संचालित किया गया।

    मार्ग में ट्रेन जालंधर, लुधियाना, अंबाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव के बाद सायं 6:00 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची और सायं 6:05 बजे न्यू जलपाईगुड़ी के लिए प्रस्थान कर गई। सहारनपुर से चलकर ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, बरही, सिद्धार्थ नगर, आनंद नगर, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिस्वाबाजार, नरकतगंज, सिक्ता, रैक्सोल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, आदि स्टेशनों पर ठहराव के बाद न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच AC स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू; सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर भी रूकेगी

    वापसी में ट्रेन 16 मई शनिवार को सुबह 8:00 बजे चलकर अगले दिन रात्रि 8:15 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में 04654 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल के रूप में संचालित की जाती थी। जिसे अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में साप्ताहिक संचालन किया जायेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर बंद हुआ फ्री सफर, ये हैं टोल टैक्स की दरें 

    नार्दन रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से सहारनपुर के यात्रियों, उद्यमियों एवं व्यापारियों को न्यू जलपाईगुड़ी एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए सीधी रेल सेवा का लाभ प्राप्त होगा, जिससे व्यापार, उद्योग एवं पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। साथ ही यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।