Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच AC स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू; सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर भी रूकेगी

    By Ajay Saxena Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 19 May 2026 05:26 PM (IST)

    रेलवे ने गर्मियों की भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए वाराणसी और चंडीगढ़ के बीच एसी स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। यह ट्रेन सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगी राहत।

    2. बढ़ी भीड़ के चलते 18 ट्रिप के लिए होगा संचालन

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। चंडीगढ़ से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत प्रदान की है। ग्रीष्मकालीन सीजन में बढ़ रही भीड़ व भारी वेटिंग के मद्देनजर रेलवे ने वाराणसी चंडीगढ़ के बीच वातानुकूलित (एसी) स्पेशल ट्रेन का संचालन आरंभ कर दिया है।

    अंबाला रेल डिविजन के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में स्कूलों की छुट्टियों और बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04228 व 04227 चंडीगढ़ वाराणसी एसी स्पेशल ट्रेन का संचालन आरंभ कर दिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से उत्तर भारत से पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

    प्रत्येक गुरुवार व रविवार को वाराणसी से, शुक्रवार व सोमवार को चंडीगढ़ से संचालन

    एसी स्पेशल ट्रेन का प्रत्येक गुरुवार व रविवार को वाराणसी से तथा शुक्रवार व सोमवार को चंडीगढ़ से संचालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन में आधुनिक एसी कोच लगाए गए है, जिसमे पांच कोच 2-एसी श्रेणी एवं तथा 3-एसी के 12 कोचों की व्यवस्था की गई है। ट्रेन सुबह 6:00 बजे चंडीगढ़ स्टेशन से रवाना होगी तथा अम्बाला छावनी होते हुए सुबह 8:55 पर सहारनपुर स्टेशन पहुंचेगी।

    यह भी पढ़ें- अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, UP के सहारनपुर सहित कई शहरों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

    पांच मिनट के स्टापेज के बाद ट्रेन रूड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांंपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ से होते हुए वाराणसी स्टेशन पर अपना सफर पूरा करेगी। ट्रेन का संचालन 13 जुलाई तक दोनों दिशाओं में 18-18 ट्रिप के लिए किया जायेगा। सीनियर डीसीएम ने बताया कि यह एसी स्पेशल ट्रेन यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर फिर दौड़ने लगीं रद ट्रेनें