Delhi-Dehradun Greenfield Highway पर बंद हुआ फ्री सफर, ये हैं टोल टैक्स की दरें
दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर गुरुवार सुबह आठ बजे से टोल टैक्स शुरू हो गया है। काठा टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए कार का 240 रुपये और सहारनपुर के ...और पढ़ें

काठा टोल प्लाजा
HighLights
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार सुबह से टोल वसूली शुरू।
काठा से दिल्ली 240 रुपये, सहारनपुर 190 रुपये टोल।
जागरण संवाददाता, बागपत। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर) पर टोल टैक्स वसूली गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। इससे प्रतिबंधित वाहनों पर रोक लगेगी। कार से दिल्ली जाने के लिए 240 रुपये और सहारनपुर के लिए 190 रुपये टोल टैक्स जमा करना होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्धाटन किया था। एक माह तक वाहन बगैर टोल टैक्स जमा किए फर्राटे भरते रहे, अब ऐसा नहीं चलेगा। वाहन चालकों को टोल जमा करना होगा। फिलहाल प्रतिबंधित वाहनों भी दौड़ रहे हैं।
टोल वसूली शुरू होने के बाद इन पर रोक लग जाएगी। काठा टोल प्लाजा के मैनेजर अंकित धामा का कहना है कि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर के फेज-1 (बागपत के काठा टोल प्लाजा से सहारनपुर के रसूलपुर टोल प्लाजा) पर 14 मई की सुबह आठ बजे से वाहनों से टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई।
टोल टैक्स की दरें पहले जारी कर रखी हैं। इसके जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं। काठा टोल प्लाजा से दिल्ली कार से जाने के लिए 240 रुपये तथा सहारनपुर जाने के लिए 190 रुपये टोल टैक्स जमा करना होगा। दोपहिया, थ्री व्हीलर, ट्रैक्टर-ट्राली प्रतिबंधित है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 750 करोड़ रुपये की लागत से बना सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग कई जगह धंसा; अब लोगों की परेशानी दूर होने की जगी आस
एलिवेटेड पर सफर करना महंगा
दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरिडोर के एलिवेटेड भाग पर सफर करना ज्यादा महंगा है। काठा टोल प्लाजा से कार से सहारनपुर जाने के लिए मात्र 190 रुपये टोल टैक्स लगेंगे, जबकि दिल्ली जाने के लिए 240 रुपये लगेंगे। जबकि सहारनपुर से दिल्ली की दूरी बहुत कम है।
जानिए टोल टैक्स की दरें
काठा टोल प्लाजा से करौंदा टोल प्लाजा (शामली में बुढ़ाना रोड) तक टैक्स
वाहनों के प्रकार :
कार, जीप, छोटे वाहन - सिंगल जर्नी-90 रुपये, रिटर्न जर्नी-135 रुपये
लाइट कमर्शियल, हल्के माल वाहक वाहन, मिनी बस- सिंगल जर्नी 150 रुपये, रिटर्न जर्नी-220 रुपये
बस और ट्रक-सिंगल जर्नी-310 रुपये, रिटर्न जर्नी-465 रुपये
थ्री एक्सल कमर्शियल व्हीकल-सिंगल जर्नी-340 रुपये, रिटर्न जर्नी-505 रुपये
हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी-सिंगल जर्नी-485-रुपये, रिटर्न जर्नी-730 रुपये
ओवर साइज व्हीकल-सिंगल जर्नी-590 रुपये, रिटर्न जर्नी-885 रुपये
काठा टोल प्लाजा से बंतीखेड़ा टोल प्लाजा (शामली में मुजफ्फरनगर रोड) तक टैक्स
वाहनों के प्रकार :
कार, जीप, छोटे वाहन- सिंगल जर्नी- 1़10 रुपये, रिटर्न जर्नी-165 रुपये
लाइट कमर्शियल, हल्के माल वाहक वाहन, मिनी बस- सिंगल जर्नी 180 रुपये, रिटर्न जर्नी-270 रुपये
बस और ट्रक-सिंगल जर्नी-375 रुपये, रिटर्न जर्नी-565 रुपये
थ्री एक्सल कमर्शियल व्हीकल-सिंगल जर्नी-410 रुपये, रिटर्न जर्नी-615 रुपये
हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी-सिंगल जर्नी-590 रुपये, रिटर्न जर्नी-885 रुपये
ओवर साइज व्हीकल-सिंगल जर्नी-720 रुपये, रिटर्न जर्नी-1080 रुपये
काठा टोल प्लाजा से ख्यावड़ी टोल प्लाजा (शामली में थानाभवन) तक टैक्स
वाहनों के प्रकार :
कार, जीप, छोटे वाहन - सिंगल जर्नी- 135 रुपये, रिटर्न जर्नी-200 रुपये
लाइट कमर्शियल, हल्के माल वाहक वाहन, मिनी बस- सिंगल जर्नी 215 रुपये, रिटर्न जर्नी-320 रुपये
बस और ट्रक-सिंगल जर्नी-450 रुपये, रिटर्न जर्नी-675 रुपये
थ्री एक्सल कमर्शियल व्हीकल-सिंगल जर्नी-490 रुपये, रिटर्न जर्नी-735 रुपये
हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी-सिंगल जर्नी-705-रुपये, रिटर्न जर्नी-1055 रुपये
ओवर साइज व्हीकल-सिंगल जर्नी-860 रुपये, रिटर्न जर्नी-1285 रुपये
----
काठा टोल प्लाजा से बड़गांव टोल प्लाजा (सहारनपुर में ननौता) तक टैक्स
वाहनों के प्रकार :
कार, जीप, छोटे वाहन - सिंगल जर्नी- 155 रुपये, रिटर्न जर्नी-235 रुपये
लाइट कमर्शियल, हल्के माल वाहक वाहन, मिनी बस- सिंगल जर्नी 250 रुपये, रिटर्न जर्नी-380 रुपये
बस और ट्रक-सिंगल जर्नी-530 रुपये, रिटर्न जर्नी-795 रुपये
थ्री एक्सल कमर्शियल व्हीकल-सिंगल जर्नी-575 रुपये, रिटर्न जर्नी-865 रुपये
हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी-सिंगल जर्नी-830-रुपये, रिटर्न जर्नी-1245 रुपये
ओवर साइज व्हीकल-सिंगल जर्नी-1010 रुपये, रिटर्न जर्नी-1515 रुपये
----
काठा टोल प्लाजा से रसूलपुर टोल प्लाजा (सहारनपुर) तक टैक्स
वाहनों के प्रकार :
कार, जीप, छोटे वाहन - सिंगल जर्नी-190 रुपये, रिटर्न जर्नी-285 रुपये
लाइट कमर्शियल, हल्के माल वाहक वाहन, मिनी बस- सिंगल जर्नी 310 रुपये, रिटर्न जर्नी-460 रुपये
बस और ट्रक-सिंगल जर्नी-645 रुपये, रिटर्न जर्नी-970 रुपये
थ्री एक्सल कमर्शियल व्हीकल-सिंगल जर्नी-705 रुपये, रिटर्न जर्नी-1,055 रुपये
हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी-सिंगल जर्नी-1,015-रुपये, रिटर्न जर्नी-1,520 रुपये
ओवर साइज व्हीकल-सिंगल जर्नी-1,235 रुपये, रिटर्न जर्नी-1,850 रुपये
(टोल मैनेजर के अनुसार)
500 वाहनों के चालान
यातायात प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह का कहना है कि एक माह में करीब 500 वाहनों के चालान किए गए है। इनसे ज्यादा ओवर स्पीड दौड़ने वाले वाहन शामिल हैं। यह अभियान जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में 1000 हेक्टेयर में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर निर्माण को बढ़े कदम, भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक; गाटा नंबर मांगे