Narpatganj Vidhan Sabha Chunav Result: BJP-RJD प्रत्याशी के बीच करीब 1000 वोटों का अंतर, 7 राउंड की मतगणना पूरी
Narpatganj Election Result: नरपतगंज विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सात राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी देवेंती यादव लगभग 1 हजार ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नरपतगंज (अररिया)। Narpatganj Election Result: नरपतगंज विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सात राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी देवेंती यादव लगभग 1 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं दूसरे पायदान पर आरजेडी के मनीष यादव हैं। अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगा, यादव बाहुल्य सीट पर किसका कब्जा होगा। सीमांचल के इस क्षेत्र को राजनीतिक विश्लेषक बिहार की राजनीति का जातीय आईना भी कहते हैं, क्योंकि यहां हर चुनाव में सामाजिक समीकरण परिणाम तय करते हैं। (Narpatganj election Result )
यादवों का प्रभुत्व
नरपतगंज (Narpatganj vidhan sabha Election Result 2025) का राजनीतिक इतिहास यह दर्शाता है कि यह सीट लंबे समय से यादव समुदाय के प्रभाव में रही है। इस बार भी यहां मुकाबले में यादव ही हैं। यहां यादव मतदाता लगभग 30 प्रतिशत तो मुस्लिम मतदाता लगभग 25 प्रतिशत है। जो यहां जीत में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
इनके बीच मुख्य मुकाबला
यहां मुख्य मुकाबला भाजपा की देवंती यादव और राजद के मनीष यादव के बीच माना जा रहा है। देवंती यादव 2010 में यहां से भाजपा से विधायक रह चुकी है, तो मनीष यादव पहली बार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से चार बार विधायक रहे जर्नादन यादव इस बार जनसुराज से तो राजद से बागी पूर्व विधायक अनिल कुमार यादव निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
यहां यादव मतदाताओं के अलावा मुस्लिम, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों की भी बड़ी आबादी है, जो चुनावी परिणामों को प्रभावित करती है। पिछले दो दशकों में भाजपा और राजद के बीच मुख्य मुकाबला रहा है।