Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल बॉर्डर पर अचानक रोकी गईं भारतीय गाड़ियां, बजट के कारण भंसार ठप

    Updated: Fri, 29 May 2026 06:36 PM (IST)

    नेपाल में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश होने के कारण शुक्रवार शाम तक भारतीय वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। ...और पढ़ें

    बॉर्डर पर रोकी गई गाड़ियां। (जागरण)

    बॉर्डर पर रोकी गई गाड़ियां। (जागरण)

    HighLights

    1. नेपाल में बजट पेश होने से भारतीय वाहनों पर रोक।

    2. जोगबनी सीमा पर यात्रियों को हुई भारी असुविधा।

    3. भंसार प्रक्रिया में बदलाव के कारण प्रवेश बंद।

    संवाद सूत्र, जोगबनी (अररिया)। नेपाल में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट को लेकर नेपाल जाने वाली भारतीय गाड़ियों के प्रवेश पर शुक्रवार संध्या तक के लिए रोक लगा दी गई थी। अचानक लगाई गई इस रोक से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    विदित हो कि नेपाल की नई सरकार के वित्त मंत्री डॉक्टर स्वर्णिम वागले द्वारा शुक्रवार को संघीय संसद की संयुक्त बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया गया।

    बजट पेश करने कारण नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय गाड़ियों का भंसार नहीं काटे जाने को लेकर भारतीय गाड़ियों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

    एसएसबी के जवानों ने भेजा वापस

    जिसके कारण सुबह से ही भारतीय गाड़ियों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान भारतीय क्षेत्र से ही सभी भारतीय नंबर के वाहनों को नेपाल में नियमों का हवाला देते हुए वापस भेजने लगे।

    भारतीय गाड़ियों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगाए जाने से लोगों को जो दूर-दूर से अपनी वाहन लेकर आए थे, उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    कई लोग तो वापस लौट गए वही जिन्हें किसी जरूरी कार्य से नेपाल जाना था। वह रेलवे पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी कर नेपाली वाहन को किराए पर लेकर अपने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया ।

    नेपाल भंसार के कर्मियों ने कहा कि बजट के बाद सिस्टम में अपडेट किया जाता है व भंसार के कर में नए बदलाव हो सकते हैं।

    जिस कारण सीमा पर भंसार को शुक्रवार को पूरी तरह से बंद रखा गया। इस कारण से ही भारतीय नंबर की गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी।