Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के सुनसरी में भड़की हिंसा: उपद्रवियों ने पुलिस गाड़ी पर किया हमला, 20 ज्यादा दुकानों को लगाई आग

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

    नेपाल के सुनसरी जिले में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद हरिनगरा में उपद्रवियों ने पुलिस वाहन पर हमला किया। जिले के दस नगर क्षेत्रों में कर्फ्यू ...और पढ़ें

    विरोध करता हिंदू समुदाय। फोटो जागरण

    विरोध करता हिंदू समुदाय। फोटो जागरण

    HighLights

    1. हरिनगरा में पुलिस की गाड़ी पर उपद्रवियों का हमला।

    2. सुनसरी जिले के दस नगर क्षेत्रों में पूर्ण कर्फ्यू।

    3. हिंसक झड़प में 20 से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त, कई घायल।

    संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। नरपतगंज प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बार्डर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेपाल के सुनसरी जिला के देवानगंज गांवपालिका में बीते रविवार की रात दो समुदायों में हुए हिंसक झड़प के बाद सुनसरी के हरिनगरा में बुधवार को पुलिस की गाड़ी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया।

    जिसमें इलाका पुलिस कार्यालय देवानगंज प्रमुख, इंस्पेक्टर प्रकाश पराजुली की गाडी के आगे भाग में नुकसान हुआ है तो शीशा पूरी तरह से फूटने की बात सुनसरी पुलिस के सूचना अधिकारी डीएसपी चन्द्रबहादुर खड्का ने कही है।

    सूचना अधिकारी खड्का के अनुसार, दो समूह के बीच तनाव की सूचना पर इलाका पुलिस कार्यालय हरिनगरा से इंस्पेक्टर के कमांड मे पुलिस टीम पहुंची थी। दोनों समुदाय की ओर से पत्थरबाजी से गाड़ी को नुकसान हुआ है। घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

    78355786

    वहीं सुनसरी जिले के दस नगर क्षेत्र में पूर्ण रूप से कर्फ्यू लगाया गया है। सुनसरी जिले में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हिंदू समुदाय के लोग उग्र प्रदर्शन, आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं। सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

    20 से ज्यादा दुकानें क्षतिग्रस्त

    बताते चलें कि सुनसरी के देवानगंज में रुक-रुक कर बुधवार को भी झड़प जारी रहा। वहीं पूरे जिले में कर्फ्यू लगा कर नेपाली सेना गश्ती कर रही है। मंगलवार की देर संध्या तकरीबन डेढ़ घंटे तक दोनों समुदाय की ओर से आगजनी की बात कही गयी है, जिसमें 20 से ज्यादा दुकानों को क्षति हुई हैं।

    खबरें और भी

    78356244

    सुनसरी पुलिस के सूचना अधिकारी चंद्र बहादुर खड्का के अनुसार, अभी क्षति का विस्तृत विवरण संकलन करना बांकी है। प्रारम्भिक विवरण संकलन में 20 से ज्यादा दुकान घर को क्षति हुई है। वहीं आधे दर्जन लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज बिराटनगर के विभिन्न निजी अस्पताल में चल रहा है।

    इधर नेपाल के सुनसरी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बुधवार को 24 वर्षीय मृतक ओमप्रकाश मेहता के घर कप्तानगंज पहुंचकर स्वजनों को सांत्वना दिया और घटना की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों से ली। लगातार प्रदर्शनकारियों के द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी से जहां नेपाल में दहशत का माहौल है वहीं स्कूल कालेज बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित है।

    यह भी पढ़ें- अजनाला कांड के वांछितों को नेपाल सीमा पार कराने में मदद करता था सुरेश, पंजाब में कारोबार के दौरान हुआ था संपर्क