Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के गृहमंत्री ने भारत-नेपाल बॉर्डर का किया निरीक्षण, बोले- सीमा सुरक्षा होगी और मजबूत

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:35 AM (GMT+05:30)

    नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने कहा कि देश भर में जर्जर पुलिस भवनों का जल्द निर्माण किया जाएगा और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर सरकार संकल्पित है। ...और पढ़ें

    बॉर्डर का निरीक्षण करते नेपाल के गृहमंत्री। (जागरण)

    बॉर्डर का निरीक्षण करते नेपाल के गृहमंत्री। (जागरण)

    HighLights

    1. जर्जर पुलिस भवनों का जल्द निर्माण, सरकार की प्राथमिकता।

    2. सीमा सुरक्षा मजबूत करने को नेपाल सरकार संकल्पित।

    3. गृह मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों का किया गहन निरीक्षण।

    संवाद सूत्र, जोगबनी (अररिया)। देशभर में जर्जर पुलिस भवनों का जल्द निर्माण किया जाएगा। खासकर सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सरकार संकल्पित है।

    यह बातें शनिवार को विराटनगर नगर पालिका में भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण करने के दौरान नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

    उन्होंने कहा कि देशभर में पुलिस कार्यालयों के जर्जर भवनों और कमजोर भौतिक आधारभूत संरचनाओं की समस्या से सरकार पूरी तरह अवगत है।

    बजट की कमी के कारण अब तक निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो सका, लेकिन अब पुलिस भवनों के निर्माण को प्राथमिकता देते हुए काम तेज किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पुलिस संगठन के भौतिक ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्वीकार किया कि कई स्थानों पर पुलिस भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं, जिससे कार्य संचालन प्रभावित हो रहा है।

    गृह मंत्री ने कहा कि सरकार संसाधनों का बेहतर प्रबंधन कर पुलिस भवनों के निर्माण कार्य में तेजी लाएगी। उनका कहना था कि पुलिस की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    सीमावर्ती क्षेत्रों का कर रहे निरीक्षण

    उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वह कोसी प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

    इस दौरान सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस परिचालन, आधारभूत ढांचे की स्थिति और आवश्यक सुधारों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जाएगी।

    गृह मंत्री गुरुंग ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सामने आ रही चुनौतियों का समाधान कर सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि पुलिस बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सके।

    यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी चौकसी, बिहार पुलिस ने विशेष शाखा में तैनात किए 138 तेज-तर्रार दारोगा

    यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल में फिर कड़वाहट, लिपुलेख व भंसार के बाद गंडक में एकतरफा खनन से बढ़ा तनाव