Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल हिंसा: पीड़ितों को ₹10 लाख मुआवजा और शहीद का दर्जा देने पर बनी सहमति, गृहमंत्री बोले- न्याय मिलेगा

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:01 PM (IST)

    नेपाल सरकार ने सुनसरी हिंसा पीड़ितों को ₹10 लाख मुआवजा, शहीद का दर्जा और रोजगार देने पर सहमति जताई है। गृह मंत्री ने न्याय का आश्वासन दिया और सुरक्षा ...और पढ़ें

    सुनसरी घटना में गृह मंत्री ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात। फाइल फोटो

    सुनसरी घटना में गृह मंत्री ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पीड़ित परिवारों को ₹10 लाख की राहत राशि

    2. मृतकों को शहीद का दर्जा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी

    3. संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से सुरक्षा निगरानी तेज की गई

    संवाद सूत्र, जोगबनी (अररिया)। नेपाल के सुनसरी जिले के दीवानगंज गांव पालिका तीन कप्तानगंज में हुई हिंसा की घटना में जान गंवाने वाले ओम प्रकाश मेहता और जय प्रकाश मेहता के परिवार के साथ नेपाल सरकार द्वारा सहमति किए जाने के बाद गृह मंत्री सुधन गुरुग ने कहा है कि सरकार सत्य, न्याय, कानूनी शासन और नागरिक के विश्वास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है।

    सहमति के अनुसार मृतक को शहीद घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये की राहत, घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी के ऊपर कानून के बमोजिम (माफिक/अनुरूप) कार्रवाई की जाएगी।

    पीड़ित परिवार के योग्य सदस्य को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा और मृतकों की स्मृति में स्मृति पार्क निर्माण के लिए आवश्यक समन्वय किए जाने की सहमति गुरुवार की रात्रि गृहमंत्री की उपस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ हुई थी।

    इस सहमति के बाद उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ हुई सहमति के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है और आवश्यक निर्णय तथा कार्यान्वयन जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे बढ़ाए जाएंगे।

    कोसी व मधेश प्रदेश में ड्रोन से सुरक्षा निगरानी

    नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय ने हिंसा फैलने से रोकने के लिए मधेश और कोसी प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुरक्षा निगरानी कड़ी कर दी है। विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी को तेज कर दिया गया है।

    सुरक्षा निकायों ने सामाजिक सद्भाव तथा धार्मिक सहिष्णुता में खलल डालने, अफवाह फैलाने या कानून के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति पर प्रमाण के आधार पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही है।

    प्रशासन ने नागरिकों से शांति, संयम और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करते हुए किसी भी भ्रामक सूचना या उकसावे में न आने की अपील की है। सुनसरी से शुरू हुआ तनाव मधेश के जिलों में भी दिखने लगा है। कांवर यात्रा के दौरान सुनसरी में दो और सिराहा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है।

    खबरें और भी

    विराटनगर में निकली सद्भावना रैली

    विराटनगर में शुक्रवार को एक शांतिपूर्ण सद्भाव रैली का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न धर्मों में आस्था रखने वाले नागरिक एक ही स्थान पर एकत्र हुए और सामाजिक सद्भाव, धार्मिक सहिष्णुता तथा आपसी एकता का संदेश देते हुए संयुक्त रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को मजबूत करने का आग्रह किया।

    इस बात पर जोर दिया कि सुनसरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई हालिया घटनाओं के कारण समाज में उत्पन्न तनाव का समाधान संवाद, सहिष्णुता और आपसी विश्वास के माध्यम से किया जाना चाहिए। सुनसरी घटना के मृतक का शव लेने को परिवार के राजी होने पर अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए कोसी अंचल अस्पताल ले जाया गया।

    यह भी पढ़ें- नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा की आग मधेश तक फैली, जयनगर-जनकपुर ट्रेन अनिश्चितकाल के लिए बंद