Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम आवास सर्वे के दौरान रोजगार सेवक की मौत, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 01:02 PM (IST)

    अररिया के नरपतगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के दौरान 45 वर्षीय पंचायत रोजगार सेवक अनमोल कुमार पासवान की अचानक मौत हो गई। अंचरा पंचायत में स ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. पीएम आवास सर्वे के दौरान रोजगार सेवक की मौत।

    2. फोन पर बात करते हुए अचेत होकर गिरे अनमोल।

    3. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

    संवाद सूत्र, फुलकहा(अररिया)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंचरा पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक 45 वर्षीय अनमोल कुमार पासवान गुरुवार की सुबह अंचरा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर किसी का फोन आया, फोन पर बात करने के दौरान वह अचेत अवस्था में गिर गए। गिरने के बाद स्थानीय ग्रामीण नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल पासवान नरपतगंज में करीब तीन वर्षों से पदस्थापित थे। वे अंचरा पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक थे। इसके अतिरिक्त मानिकपुर एवं बेला पंचायत में भी कार्यरत थे। 

    WhatsApp Image 2026-01-15 at 12.46.37 PM

    घटना की जानकारी मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी रजनीश कुमार समेत प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मी अस्पताल पहुंचकर मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दी। 

    पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजने की तैयारी

    मृतक मूल रूप से नरपतगंज प्रखंड के गोखलापुर गांव के निवासी थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इधर घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।