Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा एक्शन, 28 चीनी बैटरी और 160 लीटर डीजल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:59 AM (GMT+05:30)

    एसएसबी ने बिहार के अररिया में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 चीनी बैटरी और 160 लीटर डीजल जब्त किया है। इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्त ...और पढ़ें

    अररिया में भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा एक्शन, 28 चीनी बैटरी और 160 लीटर डीजल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    अररिया में भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा एक्शन, 28 चीनी बैटरी और 160 लीटर डीजल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    HighLights

    1. एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई की।

    2. 28 चीनी बैटरी और 160 लीटर डीजल जब्त किया गया।

    3. तीन तस्कर गिरफ्तार, ऑटो और दो साइकिलें भी जब्त।

    संवाद सूत्र, सिकटी (अररिया)। बिहार के अररिया जिले में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी के जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 28 पीस चाइनीज बैटरी और 8 प्लास्टिक कंटेनरों में भरा 160 लीटर डीजल बरामद किया है। इस दौरान मौके से तीन शातिर तस्करों को भी दबोचा गया है।

    ऑटो और दो साइकिलें जब्त कर कस्टम को सौंपी

    एसएसबी अधिकारियों ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाले एक ऑटो और दो साइकिलों को भी मौके से जब्त कर लिया है। इन सभी जब्त सामानों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फारबिसगंज कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। सीमा पर लगातार हो रही इस तरह की सख्त कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

    नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही थी चाइनीज बैटरी

    मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी 52वीं वाहिनी लेलोखर कंपनी की बाहरी सीमा चौकी डुमरिया के जवानों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 171 के पास भारतीय क्षेत्र में करीब 100 मीटर अंदर एक ऑटो को रोका गया, जिससे तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाई जा रही 28 पीस चाइनीज बैटरी बरामद हुई।

    सोनामनी गुदाम का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर

    पेट्रोलिंग पार्टी के इंचार्ज एसआई संजय कुमार ने बताया कि ऑटो सहित बैटरी को जब्त कर लिया गया है। मौके से गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान सोनामनी गुदाम क्षेत्र के डुमरिया (वार्ड संख्या दो) निवासी इम्तियाज अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस तस्कर के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं।

    खबरें और भी

    इंडिया से नेपाल ले जाया जा रहा था 160 लीटर डीजल

    वहीं, दूसरी कार्रवाई एसएसबी 52वीं वाहिनी मजरख कंपनी की बाह्य सीमा चौकी मेघा के जवानों ने की। दिवा गश्ती के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 165 के समीप जवानों ने दो साइकिल सवारों को रोका। तलाशी लेने पर साइकिलों पर लदे 8 प्लास्टिक कंटेनरों से कुल 160 लीटर अवैध डीजल बरामद किया गया, जिसे इंडिया से नेपाल भेजा जा रहा था।

    सामानों की जब्ती सूची बनाकर फारबिसगंज कस्टम को दिया

    सुरक्षाबलों ने तुरंत दोनों साइकिलों को जब्त करते हुए दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। एसएसबी अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सीमा के आर-पार अवैध सामान लाने-ले जाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। सभी सामानों की आधिकारिक जब्ती सूची (Seizure List) बनाकर तस्करों को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।