Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Araria News: पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी पर हमला, ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 04:08 PM (IST)

    अररिया के पलासी में पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर एक महिला को जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़िता बीबी प्रवीणा ने पति मोहम्मद रागीब सहित पांच लो ...और पढ़ें

    पत्नी के साथ मारपीट। सांकेतिक तस्वीर

    पत्नी के साथ मारपीट। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर हमला।

    2. ससुराल वालों ने मिलकर जान से मारने का प्रयास किया।

    3. पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

    संवाद सूत्र, पलासी (अररिया)। अररिया जिले के पलासी प्रखंड क्षेत्र के हड़वा गांव में पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता बीबी प्रवीणा ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है, जिसमें पति मोहम्मद रागीब, भैंसूर मोहम्मद राजू, ससुर मोहम्मद शमीम, सास बीबी तरन्नुम व बीबी तेतरी के नाम शामिल हैं।

    घटना बीते छह जनवरी देर संध्या की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण इलाजरत रहना बताई गई है। दर्ज मामले में में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि उसका पति रागीब उसे छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता है। इसी बात का विरोध करने पर पति सहित ससुराल वालों द्वारा तरह-तरह की धमकी दी जाती थी। 

    ससुराल वालों ने मिलकर की मारपीट

    इसी कड़ी में बीते छह जनवरी देर संध्या करीब सात बजे पति सहित ससुराल वाले दूसरी शादी की बात कर रहे थे। पीड़िता ने विरोध किया तो सभी ने जान मारने की नीयत से बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर ससुर-सास ने मुंह में कपड़े ठूंस कर हाथ पैर बांधकर मार कर कहीं दूर फेंकने का आदेश दिया।

    वहीं, पति व भैंसुर ने हाथ पैर बांधकर बाइक पर लादकर मरीज गांव चौक के समीप बधार की ओर ले जाकर जान से मारने लगा। पीड़िता की घिघियाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आने लगे, तो जेवरात छीनकर बाइक छोड़ कर आरोपी लोग भाग गए।

    खबरें और भी

    आरोपी ससुर गिरफ्तार

    पीड़िता ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मुझे उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति देखकर चिकित्सक द्वारा बेहतर उपचार के लिए अररिया रेफर कर दिया।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर बाइक जप्त कर घटना के आरोपित ससुर शमीम को भी गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया गया है।