Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर क्या हो गया? मालगाड़ी की छत पर चढ़ी महिला, एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 09:22 AM (IST)

    फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर एक महिला मालगाड़ी की छत पर चढ़ गई, जिससे करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। रेलवे प्रशासन की तत्परता से 25 हजार वोल्ट क ...और पढ़ें

    फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर क्या हो गया? मालगाड़ी की छत पर चढ़ी महिला, एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर क्या हो गया? मालगाड़ी की छत पर चढ़ी महिला, एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    HighLights

    1. महिला मालगाड़ी की छत पर चढ़ी, मचा हड़कंप।

    2. एक घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, बिजली बंद।

    3. रेलवे की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, महिला सुरक्षित।

    संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला अचानक खड़ी मालगाड़ी के बोगी की छत पर चढ़ गई। यह दृश्य देखते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही पहुंची रेलवे टीम

    घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ प्रभारी सअनि उमेश प्रसाद सिंह, स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार, आरपीएफ जवान कृष्णानंद और पुष्कर पुष्प मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीआरडी अररिया को सूचित कर ओवरहेड बिजली सप्लाई बंद कराई गई, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

    एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    मालगाड़ी की छत पर चढ़ी महिला ने करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह लगातार छत पर खड़ी रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही, जिससे मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। रेलवे कर्मियों और आरपीएफ टीम ने लगातार उसे समझाने का प्रयास किया।

    बिजली बंद कर टाली बड़ी दुर्घटना

    बताया गया कि जिस मालगाड़ी की छत पर महिला चढ़ी थी, उसके ऊपर से 25 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार गुजर रहा था। यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था और महिला की जान भी जा सकती थी। रेलवे और टीआरडी कर्मियों की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई।

    खबरें और भी

    काफी समझाने के बाद नीचे उतरी महिला

    लगातार समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार महिला मालगाड़ी की छत से नीचे उतर आई। इसके बाद मौके पर मौजूद आरपीएफ और स्टेशन कर्मियों ने राहत की सांस ली। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी जोगबनी को सौंप दिया गया।

    महिला की पहचान की जांच जारी

    आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला अंग्रेजी में बात कर रही थी और उसने अपना नाम पल्लवी तथा पता बेगूसराय बताया है। हालांकि, महिला द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन जीआरपी जोगबनी द्वारा किया जा रहा है। सत्यापन के बाद ही मामले में आगे की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

    रेलवे की तत्परता से बची जान

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्वरित कार्रवाई और बिजली सप्लाई बंद किए जाने से एक बड़ी अनहोनी टल गई। यदि थोड़ी भी देर होती तो गंभीर हादसा हो सकता था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और महिला के व्यवहार व घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।