अररिया में 22 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, हिरासत में लिए गए माता-पिता समेत 5 लोग
अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती जुमनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। ...और पढ़ें
-1785777015219_m.webp)
जांच में जुटी पुलिस। (जागरण)
HighLights
अररिया के जोकीहाट में युवती जुमनी की गला रेतकर हत्या।
पुलिस ने माता-पिता समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया।
घटना से पहले बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था।
संवाद सूत्र, जोकीहाट(अररिया)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी पंचायत अंतर्गत हैयाधार गांव वार्ड संख्या नौ में 22 वर्षीय युवती जुमनी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।
मृतका के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
इधर शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटना सोमवार अल सुबह की बतायी जा रही है। मृतका की पहचान हैयाधार गांव वार्ड संख्या नौ निवासी मोहसीन की पुत्री जुमनी (22) के रूप में हुई है।
मृतका के पिता मोहसीन ने बताया कि उनकी बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो अगस्त को पड़ोसियों के साथ खेत में बकरी चराने को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी।
जिस कमरे में जुमनी सोई हुई थी, वहां खून से सना एक तकिया भी मिला है। घटनास्थल से खून लगा कपड़ा भी पुलिस ने बरामद किया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ
थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
पूर्व पंचायत समिति सदस्य सलाउद्दीन एवं स्थानीय मुखिया कमरूज्जमां ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्वजनों के अनुसार घटना के समय मृतका की 17 वर्षीय बहन आशियाना भी उसी कमरे में सो रही थी।
समाचार लिखे जाने तक मृतका के पिता की ओर से थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान घटना के समय को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई है।
इसलिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस संदेह के आधार पर माता पिता सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
खबरें और भी
पुलिस ने जल्द हत्यारों के खुलासा करने का आश्वासन दिया है। जो भी हो हत्या की सूई हर तरफ से स्वजनों पर ही पहुंच रही है, लेकिन जबतक पुलिस जांच में स्पष्ट नहीं हो जाता है, तबतक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।