अरवल में बरातियों से भरी पिकअप वैन पलटी, 16 लोग घायल
अरवल के सकरी गांव के पास पटना-अरवल नहर रोड पर बरातियों से भरी एक पिकअप वैन पलट गई। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार गंभीर रूप से जख्मी बर ...और पढ़ें
-1776666937432_m.webp)
अरवल में सड़क हादसा। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
बरातियों से भरी पिकअप वैन अरवल में पलटी।
हादसे में कुल 16 बराती गंभीर रूप से घायल।
चार गंभीर घायलों को पटना रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, अरवल। सदर थाना क्षेत्र में सकरी गांव के पास सोमवार को पटना-अरवल नहर रोड पर बरात से भरी एक मालवाहक पिकअप वैन पलट गई।
हादसे में वैन पर सवार 16 लोग जख्मी हो गए, जिनमें गंभीर रूप से जख्मी चार बराती को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
यह हादसा सोमवार की सुबह पांच बजे नहर रोड में सामने से आते गाड़ी चालक द्वारा अचानक चकमा देने के कारण हुआ।
पिकअप वैन सड़क पर पलट गई, सभी घायल बराती अरवल जिले के बलिदाद बाजार के निवासी हैं। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से इलाज के बाद 12 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
बरात लौटने के दौरान हादसा
रविवार की रात बलिदाद बाजार निवासी जितेंद्र राठौर के पुत्र की बरात पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के असपुरा गांव निवासी अनिल राठौर के यहां गई थी, रात्रि में शादी संपन्न होने के बाद सोमवार की अल सुबह बरात लौट रही थी, मालवाहक पिकअप वैन पर 16 बराती सवार हुए थे, कुछ आगे की सीट पर बैठे थे, शेष ट्रॉली में खड़े थे।
सकरी गांव के पास वैन पलटते ही अफरातफरी मच गई। पास के गांव के लोग दौड़े और पुलिस को घटना की सूचना दी। सभी बराती को गाड़ी से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
चकमा देने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस में दुर्घटनाग्रस्त मालवाहक पिकअप वैन को जब्त कर लिया है, जिसका चालक भी जख्मी है।
यह भी पढ़ें- अररिया में इमली के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल