अरवल के लोगों की बल्ले-बल्ले, 750 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए बाईपास
अरवल में कुल 750 करोड़ रुपये की लागत से दो बाईपास सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें एक सोन नहर पर और दूसरा एनएच-139 पर ग्रीनफील्ड बाईपास होगा। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
अरवल में दो नए बाईपास का निर्माण शुरू।
कुल 750 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना।
जाम और दुर्घटनाओं में आएगी भारी कमी।
जागरण संवाददाता, अरवल। जल संसाधन विभाग के द्वारा मुख्य सोन नहर पर 100 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
यह अरवल की मिनी बाईपास सड़क होगी, जिसका निर्माण आरके कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जा रहा है। डेढ़ साल में कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
मुख्य नहर के पश्चिमी छोर पर 10.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण बैदराबाद से कोरियम तक किया जायेगा। सड़क 12 फीट चौड़ी होगी और जो सोन नदी के सुरक्षा तटबंध के रूप में भी काम करेगी।
मिनी बाईपास बन जाने के बाद प्रसादी इंग्लिश, अरवल शहर और बैदराबाद में एनएच -139 पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी।
इस बाईपास से अरवल सहित भोजपुर, औरंगाबाद, पटना जिले के लगभग 33 लाख लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। जल संसाधन विभाग के अनुसार बाईपास निर्माण में 10 किलोमीटर तक सभी जमीन विभाग की है, इसलिए रैयती जमीन के अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी।
बाईपास न होने से जाम के साथ-साथ होती हैं दुर्घटनाएं
पटना-औरंगाबाद एनएच- 139 पर बाईपास नहीं होने के कारण प्रसादी इंग्लिश बाजार, अरवल शहर और बैंदराबाद शहर में जाम प्रतिदिन लगा रहता है।

सड़क को लेकर चल रहा काम।
साथ ही कोरियम से लेकर बैदराबाद तक सड़क दुर्घटना में अब तक सैकड़ो लोगों की मौत हो चुकी हैं। दरअसल, टू लेन सड़क पर वाहनों का ज्यादा दबाव रहता है।
बैंदराबाद, उमेंराबाद, महावीर चौक, एसडीएम आवास, अहियापुर,सकरी और 10 नंबर पुल दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बना हुआ है। बाईपास बन जाने से जाम से मुक्ति के साथ ही सड़क दुर्घटना में भी कमी आएगी।
14 किलोमीटर लंबी बनेगी एक और ग्रीनफील्ड बाईपास
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग- 139 पर अरवल में 14 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड बाईपास बनाने की भी स्वीकृति मिल गई है। बाईपास निर्माण में 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
शहर के बाहर बाईपास बनाने की मांग स्थानीय लोग कई वर्षों से कर रहे थे। राजमार्ग मंत्रालय ने इसकी मंजूरी पिछले वर्ष दी है।
यह बाईपास प्रसादी इंग्लिश बाजार से शुरू होकर समाहरणालय से पूरब मोथा गांव से गुजरते हुए पिपरा बंगला गांव के समीप एनएच पर जाकर मिल जाएगा।
अभी भूमि स्वीकृति का विभागीय कार्य चल रहा है, इसके बाद जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। फिर बाईपास निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिहार सचिवालय कर्मियों के लिए बड़ी सौगात; 18 से इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा, महिलाओं के लिए खास इंतजाम
यह भी पढ़ें- बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली नई रेल लाइन को मंजूरी; परैया से चतरा तक बिछेगा ट्रैक