विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरवल में ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़ और किडनैप करने का प्रयास, ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:29 PM (IST)

कुर्था, अरवल में ट्यूशन जा रही एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास के आरोप में एक शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

शिक्षक को पकड़कर पुलिस को सौंपा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

शिक्षक को पकड़कर पुलिस को सौंपा (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास।

  2. ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की, कोर्ट में पेशी।

संवाद सहयोगी, कुर्था (अरवल)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ के पास ट्यूशन पढ़ने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने और उसे अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा के स्वजन और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपित शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

आरोपित शिक्षक पीएमश्री सर्वोदय उच्च विद्यालय, लारी में पदस्थापित है। पुलिस मामले में पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 

आरोपित की पहचान रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिथनी गांव निवासी रामवचन सिंह के पुत्र राजीव रंजन सिंह के रूप में हुई है। वह हिंदी शिक्षक के पद पर कार्यरत है। 

बाइक पर जबरन बिठा कर ले जाने लगा

छात्रा के पिता के अनुसार, उनकी बेटी प्रतिदिन की तरह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। इसी दौरान जगदीशपुर मोड़ के समीप बाइक सवार आरोपित शिक्षक ने छात्रा को रोक लिया और छेड़छाड़ करते हुए गलत नीयत से उसे अपनी बाइक पर जबरन बिठा कर ले जाने लगा। 

स्थानीय लोगों से इसकी सूचना मिलने पर स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से आरोपित शिक्षक को कुछ दूरी पर दबोच लिया, जिसके बाद कुर्था पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर आरोपित शिक्षक को हवाले कर दिया। पुलिस शिक्षक को पकड़ कर थाने ले गई।

गलत नीयत से अगवा करने के प्रयास 

घटना को लेकर छात्रा के पिता ने थाने में लिखित शिकायत की है, जिसमें शिक्षक पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने व गलत नीयत से उसे अगवा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित शिक्षक को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा, वहां से कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। शिक्षक अविवाहित है।

यह भी पढ़ें- काको जेल से फरार बंदी रामबाबू 36 घंटे में रोहतास से गिरफ्तार ससुराल में छिपा था आरोपित


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।