Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर के बाद अब औरंगाबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, न्यायिक कार्य ठप; अलर्ट पर पुलिस

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:07 PM (IST)

    औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को परिसर में हड़कंप मच गया। जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर यह धमकी भरा संदेश प्राप् ...और पढ़ें

    घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षाकर्मी। फोटो जागरण

    घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षाकर्मी। फोटो जागरण

    HighLights

    1. औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

    2. जिला जज के ईमेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ।

    3. न्यायालय खाली कराया गया, सभी कार्यवाही स्थगित की गईं।

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा संदेश आने के बाद तत्काल सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया।

    एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। वहीं, सभी न्यायाधीशों के कोर्ट की कार्यवाही रोक दी गई। न्यायालय में होने वाली सभी सुनवाइयां स्थगित कर दी गईं।

    WhatsApp Image 2026-02-09 at 12.39.45 PM

    मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा परिसर की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। बता दें कि इसी तरह की धमकी भागलपुर और पटना कोर्ट में भी मेल के जरिए मिली है।

    यह भी पढ़ें- '4 बम लगाए हैं, जल्द फटने वाले हैं', भागलपुर कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी; ईमेल में लिखा DMK नेता का नाम

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।