Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Aurangabad Accident News: जीटी रोड पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, 2 की मौत; 8 घायल

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 08:29 PM (IST)

    औरंगाबाद में जीटी रोड पर गुरुवार शाम एक स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के द ...और पढ़ें

    जीटी रोड पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर (AI Generated Image)

    जीटी रोड पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। दिल्ली से कोलकाता जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 जीटी रोड पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ के पास गुरुवार शाम को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।

    घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद झारखंड के धनबाद लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

    जिला पार्षद शंकर यादवेंदु ने जानकारी दी कि मृतकों में 56 वर्षीय नारायण गुप्ता और 30 वर्षीय विकास कुमार चौहान शामिल हैं। घायलों में चालक दीनबंधु प्रसाद, तेज नारायण गुप्ता की पत्नी निशा देवी, फूलवंती देवी, अमित कुमार, दिलीप कुमार (सभी बोकारो कुम्हारी निवासी), राजेश कुमार (धनबाद) और शिवशंकर कुमार (बाघमारा) शामिल हैं।

    सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां गंभीर रूप से घायल निशा, फूलवंती, अमित और दिलीप की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सदर अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

    खबरें और भी

    घायलों ने बताया कि 25 फरवरी को बलिया में विवाह संपन्न होने के बाद गुरुवार की दोपहर वे धनबाद लौट रहे थे, तभी स्कॉर्पियो चालक ने आगे चल रही ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने संतुलन खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। जिला पार्षद शंकर यादवेंदु ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    दुर्घटना में मरे और घायल हुए यात्रियों के स्वजन को सूचना दी गई है। नगर थाना पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अस्पताल में नागरिकों ने अव्यवस्था को लेकर हंगामा किया और सिविल सर्जन के साथ बदसलूकी की।