Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां को देखते ही दौड़ पड़ा बेटा, 4 साल बाद गोद में लौटा लाल; इमोशनल कर देगा औरंगाबाद का VIDEO

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:49 PM (IST)

    बिहार के औरंगाबाद में चार साल पहले लापता हुआ मासूम शिवा अपनी मां से मिल गया। गया पुलिस की मदद से हुई इस भावुक मुलाकात में मां-बेटे का मिलन देख सबकी आं ...और पढ़ें

    मां-बेटे का भावुक मिलन

    मां-बेटे का भावुक मिलन

    HighLights

    1. औरंगाबाद में चार साल बाद मां-बेटे का मिलन हुआ।

    2. लापता मासूम शिवा को गया पुलिस ने बरामद किया।

    3. बच्चे ने अपनी असली मां को देखते ही पहचान लिया।

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले से मां-बेटे के मिलन की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। चार साल पहले ओबरा देवी मंदिर से लापता हुआ मासूम शिवा आखिरकार अपने परिवार को मिल गया।

    जैसे ही बच्चे ने अपनी मां को सामने देखा, वह सीधे दौड़कर उनकी गोद में जा बैठा। मां बेटे को सीने से लगाकर रोती रही और वहां मौजूद लोग इस भावुक पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए।

    VIDEO में दिखा मां-बेटे का भावुक मिलन

    मां की गोद में बैठा बच्चा कभी उनका चेहरा देखता तो कभी हाथ पकड़कर चुपचाप बैठ जाता। चार साल से बेटे की राह देख रही मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

    गांव में जैसे ही शिवा के लौटने की खबर पहुंची, लोगों की भीड़ घर के बाहर जुट गई। हर कोई इस पल को देखने और परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचा।

    गया पुलिस की छापेमारी में मिला बच्चा

    जानकारी के मुताबिक गया जिले के खिजरसराय इलाके में एक महिला के पास संदिग्ध हालत में बच्चे के रहने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद किया।

    खबरें और भी

    जांच में उसकी पहचान औरंगाबाद के शिवा पांडे के रूप में हुई, जो साल 2022 में वट सावित्री पूजा के दौरान मंदिर से गायब हो गया था।

    child

    बेटे की तलाश में टूट चुका था परिवार

    शिवा के गायब होने के बाद परिवार ने हर जगह उसकी तलाश की थी। मंदिरों से लेकर थाने तक माता-पिता लगातार बेटे को खोजते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    चार साल बाद बेटे की वापसी ने परिवार में फिर से खुशियां लौटा दी हैं। मां का कहना है कि उन्हें विश्वास था कि उनका बेटा एक दिन जरूर लौटेगा।

    अपहरण करने वाली महिला को ही मां मानता था बच्चा

    पुलिस जांच में सामने आया कि जिस महिला के पास शिवा रह रहा था, वह उसे अपने बेटे की तरह पाल रही थी। लंबे समय तक उसी के साथ रहने की वजह से बच्चा उसे ही अपनी मां मानने लगा था।

    लेकिन असली मां को सामने देखकर बच्चे का उनके पास जाकर बैठ जाना वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस का किडनैपिंग केस में गुडवर्क: 4 साल बाद मिला बच्चा, आद्विक को तलाशते हुए शिवम को भी ढूंढ लाई पुलिस