औरंगाबाद में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर; दूसरे हादसे में झारखंड के युवक की गई जान
औरंगाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। दाउदनगर में पिकअप की टक्कर से एक युवक की जान गई और दूसरा भा ...और पढ़ें

औरंगाबाद में सड़क हादसों में दो की मौत। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
औरंगाबाद में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो मौतें।
दाउदनगर में पिकअप की टक्कर से गोलू की मौत, भाई घायल।
ढिबरा में बाइक दुर्घटना में झारखंड के बिट्टू की जान गई।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। अलग-अलग सड़क हादसे में औरंगाबाद में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र में दाउदनगर–पटना मुख्य मार्ग एनएच-139 पर पसवा मोड़ के समीप हुई।
मृतक की पहचान नौडीहा गांव निवासी रामचंद्र पासवान के 29 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार और झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव के कृष्णा पासवान के पुत्र बिट्टू कुमार (24) के रूप में हुई।
पिकअप की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर
जानकारी के अनुसार गोलू कुमार हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री में कार्यरत था। वह कुछ दिन पहले छुट्टी पर अपने गांव आया था।
सोमवार की सुबह वह काम पर लौअने के लिए अपने बड़े भाई के साथ बाइक से अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार सब्जी लदे एक पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। गोलू और उसके बड़े भाई पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल दाउदनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गोलू कुमार को मृत घोषित कर दिया।
घायल पिंटू कुमार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्वजन अस्पताल पहुंच गए।
जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर दाउदनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस पिकअप वाहन की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
बाइक दुर्घटना में गई युवक की जान
वहीं दूसरी घटना की बाबत बताया जाता है कि 12 जून यानी रविवार शाम बिट्टू ढिबरा थाना क्षेत्र के बालूगंज स्थित अपने रिश्तेदार के घर से गांव जा रहा था।
इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में बिट्टू को इलाज के लिए सदर अस्पताप लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बाहर रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों युवकों के स्वजन में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों की शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।