विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में 1.85 करोड़ की लागत से बनेगा सम्राट अशोक भवन, विधायक चेतन आनंद ने किया शिलान्यास

Published: Mon, 23 Feb 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

नबीनगर, औरंगाबाद में 1.85 करोड़ की लागत से सम्राट अशोक भवन और 76 लाख से नाली-सड़क का शिलान्यास हुआ। विधायक ...और पढ़ें

औरंगाबाद में सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास। फोटो जागरण

औरंगाबाद में सम्राट अशोक भवन का शिलान्यास। फोटो जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, नबीनगर (औरंगाबाद)। नगर आवास एवं विकास विभाग के द्वारा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 शिवा बिगहा मोड़ स्थित डीएनवी स्कूल से पेट्रोल पंप होते हुए पुनपुन नदी तक 76 लाख की लागत से नाली एवं सड़क का निर्माण कराया जाएगा। थाना के पास 1.85 करोड़ की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण होगा।

शहर के विकास को रफ्तार देने को शिलान्यास किया गया परंतु मुख्य पार्षद प्रियंका सिंह समारोह में नहीं पहुंची। मुख्य पार्षद के न आने की चर्चा नबीनगर के नागरिकों के बीच होती रही।

रविवार को विधायक चेतन आनंद, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिपिन कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व उपप्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह तथा वार्ड पार्षद रितेश कुमार उर्फ मुरारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिलान्यास किया।

विधायक ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर का विकास हो रहा है। नगर पंचायत के विकास में जहां हमारे सहयोग की जरूरत पड़ेगी मैं साथ खड़ा रहूंगा।

अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि नबीनगर नगर पंचायत को विकास के मामले में बिहार में पहले पायदान पर लाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

डॉ. आयुषी सिंह तोमर, भाजपा नेता रामलखन सिंह, पूर्व सैनिक जैनेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद अजय प्रसाद, विकास कुमार, सुजीत सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, दुधू सिंह, विजय सिंह उपस्थित थे।

शिलान्यास पर नागरिक न करें भरोसा : गूंजा सिंह

नबीनगर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गूंजा सिंह ने कहा कि नबीनगर के नागरिक शिलान्यास पर भरोसा न करें। कार्य कब शुरू होगा, कब पूरा होगा कहा नहीं जा सकता। गूंजा ने कहा कि नबीनगर नगर पंचायत के कार्यों की जांच की जरूरत है।

बगैर निविदा के शहर में कार्य कराए जा रहे हैं। नगर पंचायत के गठन के तीन वर्ष बीत गए परंतु एक भी निविदा नहीं निकाली गई। मैनेज का खेल चल रहा है। गूंजा ने विधायक से आग्रह किया कि आपके ऊपर जनता ने भरोसा जताया है, आप उद्घाटन पर विश्वास करें, शिलान्यास पर नहीं। नबीनगर की जनता आपके साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार लाएगी बच्चों के स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन गेमिंग पर नया कानून

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन मुस्कान’: उत्तर बिहार में 2955 मोबाइल बरामद, समस्तीपुर में रिकॉर्ड सफलता, 4.67 करोड़ के फोन लौटे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।