Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, बिहार में अपार आईडी और यू-डाइस कोड के बिना रजिस्ट्रेशन पर रोक

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 10:40 PM (IST)

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के पंजीकरण के लिए अपार आईडी और यू-डाइस प्लस कोड अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना विद् ...और पढ़ें

    30 जून तक अपार आईडी बनाने का निर्देश

    30 जून तक अपार आईडी बनाने का निर्देश

    HighLights

    1. मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 पंजीकरण के लिए अपार आईडी अनिवार्य।

    2. यू-डाइस प्लस कोड के बिना नहीं होगा पंजीकरण।

    3. औरंगाबाद में अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया धीमी।

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आगामी मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के पंजीकरण के लिए अपार आईडी और यू-डाइस प्लस कोड को अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं होगा। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

    समिति ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों द्वारा किए जाने वाले पंजीकरण, सूचीकरण और परीक्षा आवेदन में यू-डाइस प्लस कोड के साथ प्रत्येक छात्र-छात्रा का अपार आईडी दर्ज करना जरूरी होगा।

    30 जून तक अपार आईडी बनाने का निर्देश

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी विद्यालयों को कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का अपार आईडी 30 जून तक बनवाने का निर्देश दिया है।

    हालांकि जिले के सरकारी हाई स्कूलों में अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया में सुस्ती देखी जा रही है। निर्धारित समय सीमा नजदीक आने के बावजूद कई विद्यालयों में लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं हो पाया है।

    96 हजार से अधिक विद्यार्थियों की हुई प्रविष्टि

    24 जून की हाई स्कूल अपार जनरेशन रिपोर्ट के अनुसार जिले में वर्ष 2026-27 के लिए 96,232 विद्यार्थियों की प्रविष्टि की गई है।

    इनमें से 82,795 विद्यार्थियों का अपार आईडी तैयार किया गया है। यह पिछले वर्ष के नामांकन का 62 प्रतिशत है। शिक्षा विभाग अब शेष विद्यार्थियों का अपार आईडी तैयार कराने में जुटा है।

    हसपुरा प्रखंड सबसे आगे, सदर सबसे पीछे

    प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट में हसपुरा 72 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। बारुण और देव 71-71 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    वहीं गोह 68 प्रतिशत, मदनपुर 65 प्रतिशत, ओबरा और कुटुंबा 63-63 प्रतिशत, नबीनगर 61 प्रतिशत तथा दाउदनगर 60 प्रतिशत पर हैं।

    रफीगंज और सदर की स्थिति चिंताजनक

    रफीगंज में केवल 51 प्रतिशत विद्यार्थियों का अपार आईडी तैयार हो सका है। वहीं औरंगाबाद सदर में यह आंकड़ा महज 50 प्रतिशत तक पहुंच पाया है।

    इन प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करना शिक्षा विभाग के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

    पंजीकरण से पहले पूरी करनी होगी प्रक्रिया

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 30 जून तक सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

    समिति के निर्देश के अनुसार अपार आईडी और यू-डाइस प्लस कोड के बिना परीक्षा-2027 के लिए पंजीकरण संभव नहीं होगा। ऐसे में विद्यार्थियों और विद्यालयों को समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।