Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TRE-4 पर श‍िक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट; बोले-सारी प्रक्र‍ियाएं पूर्ण, अधिसूचना शीघ्र

    Updated: Tue, 26 May 2026 08:50 AM (IST)

    बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने टीआरई-4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, बताया कि सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही अधिसूचना जारी होगी। ...और पढ़ें

    शिक्षा मंत्री मिथ‍िलेश त‍िवारी का स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरण

    शिक्षा मंत्री मिथ‍िलेश त‍िवारी का स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरण

    HighLights

    1. शिक्षा मंत्री ने टीआरई-4 की प्रक्रियाएं पूर्ण होने की पुष्टि की।

    2. जल्द ही विभागीय अधिसूचना जारी होने का आश्वासन दिया गया।

    3. दाउदनगर में शिक्षकों ने समस्याओं पर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

    संवाद सूत्र, दाउदनगर (औरंगाबाद)। TRE-4 को लेकर बिहार के श‍िक्षा मंत्री मिथ‍िलेश तिवारी ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्‍होंने कहा कि सारी प्र‍क्र‍ियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जल्‍द अधिसूचना आएगी। 

    मंत्री रविवार देर रात औरंगाबाद के दाउदनगर पहुंचे थे। यहां स्थानीय सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं और शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया।

    रोहतास के डेहरी में आयोजित भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित होने के उपरांत पटना लौटने के क्रम में मंत्री का काफिला दाउदनगर के वार्ड संख्या 14 स्थित महावीर चबूतरा पहुंचा। 

    शिक्षा मंत्री का दाउदनगर में भव्य स्वागत

    वहां अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रखंड अध्यक्ष रवि पांडेय के आवास पर उनके सम्मान में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    रवि पांडेय समेत क्षेत्र के गणमान्य कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ, पारंपरिक अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

    स्वागत समारोह के दौरान सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने मंत्री से भेंट की और अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं एवं मांगों से उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

    शिक्षकों ने समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

    शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत ज्ञापन मंत्री को सौंपा, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

    शिक्षकों की प्रमुख जिज्ञासाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट किया कि टीआरई-4 से संबंधित समस्त प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

    उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी नियुक्तियों के लिए विभागीय अधिसूचना बहुत जल्द सार्वजनिक कर दी जाएगी।  

    ऐसे में टीआरई 4 की वैकेंसी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्‍छी खबर है। इसके लिए राज्‍य में कई बार  आंदोलल भी हो चुका है। 

    यह भी पढ़ें- पटना में TRE-4 को लेकर छात्रों का प्रदर्शन; ह‍िरासत में ल‍िए गए कई अभ्‍यर्थी,  उग्र आंदोलन की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- 'बीपीएससी टीआरई-4 की तैयारी करें, जल्द आएगी नई भर्ती'; बिहार के शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान