विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: नीतीश कुमार नहीं 'DK बॉस' के हाथ में सरकार की कमान, तेजस्वी के बयान से फिर छिड़ा सियासी घमासान

Published: Mon, 20 Jan 2025 02:25 PM (IST)

औरंगाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान एक बार फिर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला ...और पढ़ें

औरंगाबाद में प्रेस कांफ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
औरंगाबाद में प्रेस कांफ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

HighLights

  1. एनडीए के दो घटक एक अपराध तो दूसरे भ्रष्टाचार में लिप्त
  2. सेवानिवृत्त तीन अधिकारियों के भरोसे चल रहा बिहार
  3. देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में, स्मार्ट मीटर हटाएंगे

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को औरंगाबाद में कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार की गंगोत्री बह रही है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है।

राजग के दो प्रमुख घटक दल में से एक अपराध तो दूसरा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। डबल इंजन की सरकार यहां फेल हो गई है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब थक चुके हैं। सेवानिवृत तीन अधिकारियों के भरोसे सरकार चल रही है।

डीके बॉस चला रहे सरकार

तेजस्वी यादव ने इशारों में कहा कि डीके बॉस सरकार चला रहे हैं। अपराध की घटनाएं बढ़ी है। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां की जनता राजद गठबंधन की सरकार बनाएगी।

सरकार बनने के एक माह में बिहार की महिलाओं को माई बहिन मान योजना के तहत 2,500 रुपये खाते में देंगे। इसी तरह वृद्धा, दिव्यांग एवं अन्य पेंशन योजना की राशि बढ़ाकर 1,500 रुपये की जाएगी।

औद्योगिक विकास की क्रांति का वादा

औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, जहानाबाद के सुरेंद्र यादव, विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबलू, रफीगंज विधायक मो. नेहालुद्दीन एवं गोह विधायक भीम यादव की उपस्थिति में तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो बिहार विकास के मामले में देश अव्वल होगा। यहां औद्योगिक विकास की क्रांति आएगी।

5 लाख लोगों को मिला रोजगार

तेजस्वी ने कहा कि मैंने अपने 17 माह के कार्यकाल में बिहार के पांच लाख बेरोजगारों को नौकरी दी। मेरे कार्यकाल में पेपर लीक नहीं होते थे अब हर दिन पेपर लीक हो रहे हैं। लीक का विरोध करने पर सरकार छात्रों को पीट रही है।

तेजस्वी यादव ने प्रेसवार्ता में कही ये अहम बातें

  • मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा बताते हुए तजस्वी ने कहा कि महिलाओं के संबंध में उनके द्वारा जो बयान दिया जा रहा है वह शर्मसार करने वाला है।
  • जातिगत जनगणना मैंने करवाई तो पता चला कि बिहार के 94 लाख लोगों की आमदनी छह हजार से कम है। इस सूची में सभी वर्ग के लोग हैं शामिल हैं।
  • तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके के पास अब कोई विजन नहीं है।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. कांति सिंह, शक्ति यादव, पूर्व मंत्री डा. सुरेश पासवान, पूर्व विधायक सुरेश मेहता, जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, ई. सुबोध सिंह, संजय यादव, शंकर यादवेंदु, सुरेंद्र यादव, उदय उज्जवल उपस्थित थे।

महंगाई से त्रस्त है देश की जनता

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। जिले में मैं महिलाओं से संवाद कर रहा हूं तो यह बात सामने आ रही है कि महंगाई से महिलाएं अधिक त्रस्त हैं। डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस के महंगा होने का असर हर घर में है।

घर में कोई बीमार पड़ रहा है तो बजट बिगड़ जा रहा है। घर के बजट मजबूत करने के लिए मैंने प्रत्येक महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये देने का निर्णय लिया है।

कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान यह बात सामने आ रही है कि स्मार्ट मीटर से ग्रामीण परेशान हैं। वे बिजली का बिल नहीं दे पा रहे हैं। वैसे भी बिहार में बिजली अधिक महंगा है। लालू यादव की विचारधारा को हम लोग आगे ले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: RJD की बैठक में शामिल नहीं हुए जगदानंद सिंह, उधर लालू ने तेजस्वी को दे दिया एक और अधिकार

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला नया दांव, फरवरी के पहले सप्ताह में करने जा रही बड़ा कार्यक्रम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।