Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला नया दांव, फरवरी के पहले सप्ताह में करने जा रही बड़ा कार्यक्रम

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 03:32 PM (IST)

    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। आगामी फरवरी महीने के पहले सप्ताह में कांग्रेस जय बापू-जय ...और पढ़ें

    कांग्रेस करेगी 'जय बापू-जय भीम- जय संविधान' सम्मेलन का आयोजन
    कांग्रेस करेगी 'जय बापू-जय भीम- जय संविधान' सम्मेलन का आयोजन

    HighLights

    1. चंपारण से शुरू होकर हर जिले में आयोजन की तैयारी
    2. मुख्यमंत्री पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप

    राज्य ब्यूरो,पटना। इस वर्ष राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के पूर्व कांग्रेस हर जिले में 'जय बापू-जय भीम- जय संविधान' सम्मेलन करेगी। यह जानकारी रविवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने दी।

    फरवरी महीने में आयोजित होंगे कार्यक्रम

    • डॉ. सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस के साथ ही राज्य कांग्रेस की योजना इस आयोजन की थी। फरवरी के पहले सप्ताह से यह कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है।
    • इसके लिए जल्द ही अलग से जिलों में संयोजक भी नियुक्त किए जाएंगे। चंपारण से आयोजन संभावित है। इसके बाद बक्सर, सासाराम व अन्य जगह यह आयोजन होगा।

    जाति आधारित गणना पर बोले प्रदेश अध्यक्ष

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी द्वारा बिहार की जाति आधारित गणना को फर्जी बताने से जुड़े एक सवाल पर कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हर जगह जाति आधारित जनगणना को लेकर अपना पक्ष रखते रहे हैं।

    वहीं, बिहार सरकार जिस जाति आधारित गणना की बात करती है, उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

    राहुल गांधी ने सीएम नीतीश पर बोला हमला

    दरअसल, शनिवार को बापू सभागार में राहुल गांधी ने जाति आधारित जनगणना के मामले में नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की जातिगणना बेवकूफ बनाने वाली।

    वह लोकसभा व राज्यसभा में पूरे देश में जाति आधारित गणना कराने के लिए कानून पास कराएंगे। यह गणना एक तरह से देश का एक्स-रे, एमआरआइ जैसा होगा, जो बता देगा कि कौन कितनी संख्या और किस स्थिति में हैं, जिसके बाद से JDU नेता उन पर हमलावर हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम पर कसा तंज

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब भी इस बारे में सवाल किया जाता है, उनका जवाब होता है कि मामला कोर्ट में है। वे हमेशा डबल इंजन की सरकार और विकास की बातें करते हैं, लेकिन क्या वे बता सकते हैं कि अब क्यों 95 लाख परिवारों को दो-दो लाख रुपए नहीं दिए गए।

    खबरें और भी

    असल मे मुख्यमंत्री भाजपा के दबाव में हैं। या यह कहें कि वे भाजपा पर दबाव नहीं बना सके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आखिर क्यों जाति आधारित गणना को संविधान की नौवीं अनुसची में शामिल नहीं किया गया।

    उन्हें विधानसभा का सत्र बुलाकर जाति आधारित गणना को संविधान की नौवीं अनुसची में शामिल करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजना चाहिए।

    कर्नाटक में आखिर कैसे इसे सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके लिए भी आंदोलन करेगी। प्रेस कांफ्रेंस में पूनम पासवान, कृपानाथ पाठक, आनंद माधव, ब्रजेश मुनन के साथ ही दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़ें

    इधर प्रशांत किशोर BPSC के छात्रों के लिए प्रदर्शन में व्यस्त, उधर RJD ने जन सुराज पार्टी के साथ कर दिया ‘खेला’

    Bihar Politics: पटना में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को दे दी सलाह, 2025 के चुनाव में दिखेगा असर