विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इधर प्रशांत किशोर BPSC के छात्रों के लिए प्रदर्शन में व्यस्त, उधर RJD ने जन सुराज पार्टी के साथ कर दिया ‘खेला’

Published: Sun, 19 Jan 2025 02:43 PM (IST)

Bihar Politics प्रशांत किशोर इन दिनों पटना में बीपीएससी छात्रों के साथ प्रदर्शन में जुटे हैं। दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर के ...और पढ़ें

राजद में शामिल हुए जन सुराज नेता
राजद में शामिल हुए जन सुराज नेता

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर में राजद में शामिल हुए विभिन्न दलों के नेता
  2. जन सुराज पार्टी के बोचहां युवा प्रखंड अध्यक्ष राजद में शामिल

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों बीपीएससी प्रदर्शन में व्यस्त हैं। दूसरी तरफ, उनकी पार्टी में खेला हो गया है।

जन सुराज पार्टी के बोचहां युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजमत अली और पंचायत समिति सदस्य संजय पासवान सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता शनिवार को छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं युवा राजद नेता संजय यादव के नेतृत्व में राजद की सदस्यता ग्रहण की।

जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता के समक्ष उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला राजद अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हमारे नेता अपने वादा को पूरा करने का काम करेंगे। इस बार जनता ने तेजस्वी यादव की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में देवीलाल साह, मो. इकराम, गुंजन ठाकुर, विजय कुमार साह, कृष्ण कुमार राम, सफी अहमद, रंजीत ठाकुर, सलामत अली, पंचायत समिति सदस्य संजय पासवान, वसीम आदि शामिल रहे।

राकेश बने राजद के प्रदेश महासचिव

दूसरी ओर, मोतीपुर प्रखंड के महमदा निवासी राकेश यादव को राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

उन्होंने कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। हर्ष जताने वालों में पूर्व विधायक नंदकुमार राय, प्रखंड राजद अध्यक्ष मो.उमेर, दारोगा राय, ई.राकेश कुमार, अजय पासवान आदि शामिल हैं।

राजद के सदस्यता अभियान में तेजी लाएं

  • सीतामढ़ी के बैरगनिया प्रखंड के जोरियाही गांव में राजद के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई।
  • इसकी अध्यक्षता राजद के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने की। संचालन वरिष्ठ राजद नेता रामाकांत राय ने किया।
  • मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता अरविंद कुमार यादव उर्फ पप्पू शामिल हुए। सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा गया।
  • बैठक में युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी शिवहर अमर कुमार यादव, अजय यादव, देवेंद्र कुमार, इमानुल एम्ब्रोज, रामप्रीत महतो, राम स्वार्थ बैठा, जितेंद्र कुमार, टुल्लू यादव सहित कई कार्यकर्ता थे।

राजद के दही चूड़ा भोज में जुटी भीड़

चकिया में राष्ट्रीय जनता दल के पीपरा विधानसभा राजद परिवार की ओर से शनिवार को आयोजित दही चूड़ा भोज में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी।

कार्यक्रम का आयोजन चकिया विवाह भवन परिसर में किया गया। जिसमें चकिया, मेहसी व तेतरिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भोज में शामिल मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सह विधायक मनोज यादव ने कार्यकर्ताओ को संगठन मजबूत करते हुए आगामी विधान सभा की तैयारियों के लिए बूथ स्तर तक बूथ कमेटी को मजबूत करने का आह्वान किया।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष माधव मधुकर, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुशवाहा, नयन कुशवाहा, उप सभापति सुभाष यादव, पूर्व मुखिया श्रीबाबू यादव, पूर्व जिला पार्षद अशोक यादव, नवल यादव, संजय निराला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें-

पति के दोस्त ने ही महिला को बनाया हवस का शिकार, देर रात शराब के...

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पकड़ाए दो फर्जी परीक्षार्थी, बक्सर से जुड़े हैं तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।