Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: ' अब नीतीश कुमार के साथ ...', चिराग पासवान की पार्टी का फाइनल जवाब, भाजपा ने भी कर दिया सबकुछ साफ

    Updated: Fri, 29 Mar 2024 02:30 PM (IST)

    Bihar News 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह लोजपा नेता चिराग पासवान द्वारा नरेंद्र मोदी का हनुमान बनाकर खेल किया गया था और नीतीश कुमार की ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार को लेकर चिराग की पार्टी का फाइनल (जागरण)
    नीतीश कुमार को लेकर चिराग की पार्टी का फाइनल (जागरण)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर चिराग पासवान ने दिया जवाब
    2. भाजपा ने सीट जीतने को लेकर दिया बड़ा बयान

    संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। Bihar Political News Today: 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह लोजपा नेता चिराग पासवान द्वारा नरेंद्र मोदी का हनुमान बनाकर खेल किया गया था और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू तीसरे नंबर पर आ गई थी, क्या इस लोकसभा चुनाव में वही खेला होगा। इस प्रश्न का जवाब अब चिराग की पार्टी लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉं प्रकाश चंद्र ने जवाब दिया है।

    चिराग की पार्टी ने दिया भरोसा, कहा- अब नीतीश के साथ नहीं करेंगे खेला

    इस प्रश्न के जवाब में चिराग पासवान (Chirag Paswan) की पार्टी लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। पार्टी एकजुट है। एनडीए के साथ है और चिराग पासवान की एक विशेषता है कि वह जिसके साथ होते हैं खुलकर रहते हैं। इसलिए किसी तरह की कोई आशंका खेल होने जैसी नहीं है।

    भाजपा ने  40 सीट जीतने का किया दावा

    सांसद सुशील कुमार सिंह के भाई भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह ने दावा किया है कि बिहार में पिछली बार की अपेक्षा एनडीए की सीट एक और बढ़नी तय है। यानी सभी 40 सीट जितने का दावा किया। कहा कि इस बार उनके एजेंडे में औरंगाबाद में इंडस्ट्रीज का मुद्दा शामिल है।

    एनडीए पूरी तरह एकजुट है। डा. प्रकाशचंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ी जा रही है। चिराग पासवान के साथ आने से एनडीए मजबूत हुआ है।

    एनडीए के लोगों का भरोसा और आत्मविश्वास बढ़ा है। एनडीए गठबंधन पूरी तरह मजबूत है। पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, वार्ड पार्षद भूपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, प्रफुल्लचंद्र उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को दिया बड़ा झटका, यह दिग्गज JDU नेता आरजेडी में होगा शामिल

    Chirag Paswan Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान? जानिए क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक सबकुछ

    खबरें और भी